खेलों इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय चैम्पियंनशिप में बॉक्सर एकता ठाकुर को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग संमानित करते हुए
न्यूज मिशन
कुल्लू
हरियाणा में खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुल्लू जिला की एकता ठाकुर ने 75 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल कर जिला व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप 8 जून से लेकर 13 जून तक आयोजित की गई थी जहां पर हिमाचल के खिलाड़ियों ने 5 मेडल जीते हैं। जिसमें कुल्लू जिला की एकता ठाकुर ने 75 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है राष्ट्रीय स्तर पर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है इससे पहले भी एकता ठाकुर ने कई नेशनल गेम्स में मेडल हासिल किया है
उपायुक्त खोलो आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला की एकता ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एकता ठाकुर और इनका परिवार बा बॉक्सिंग एसोसिएशन को बधाई उनका कि इस बार प्रदेश के लिए खेलो इंडिया में 5 मेडल आए हैं जिससे युवा खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से एकता ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल किया है उसे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है उम्मीद है कि आने वाले समय में भी कुल्लू जिला से युवा प्रदेश जिला के लिए मेडल जीत कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का जिला का नाम रोशन करेंगे उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है जिससे प्रशासन की तरफ से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सिल्वर मेडलिस्ट एकता ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में 8 जून से 13 जून तक खेलो इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बॉक्सिंग के 75kg वर्ग में भाग लिया था जिसमें सिल्वर मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि देशभर से खेलो इंडिया की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बहुत टफ कंपटीशन था ऐसे में देशभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लिया था उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भी बॉक्सिंग में 5 मेडल हासिल किए हैं। जिसमें 2 गोल्ड मेडल लड़कियों ने हासिल किए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला की एकता ठाकुर ने खेलो इंडिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि एकता ठाकुर में कड़ी मेहनत परिश्रम के चलते यह मुकाम हासिल किया है उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा एकता ठाकुर को बार-बार प्रोत्साहित किया गया जिससे एकता ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में बॉक्सिंग में मात्र एक कोच है ऐसे में सरकार को जिला स्तर पर कोच की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि खेलों के मूल ढांचे को सूचित किया जा सके उन्होंने कहा कि सुविधा के अभाव में एकता ठाकुर गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई ऐसे में जहां हरियाणा के खिलाड़ियों को हिमाचल सेहत की सुविधाएं मिलती है जिससे हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में हर खेल में खेलने की क्षमता है ऐसे में सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और कोच की व्यवस्था करें तो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल ला सकते हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाएं ताकि खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके