बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिस्वास्थ्य

लाहौल स्पीति पुलिस बीमार महिला पर्यटक की मदद

 

लाहौल स्पीति पुलिस बीमार महिला पर्यटक की मदद

केलांग

दक्षित वासवा निवासी गुजरात ने सरचु से पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल स्पिति को फोन करके सूचित किया कि यह अपनी पत्नी श्रीमती प्रियन्का वासवा व अन्य पर्यटक समूह के साथ लेह की ओर घूमने जा रहे थे जो पिछले कल सरचु रुके थे। पिछले कल शाम को ही इसकी धर्मपत्नी प्रियन्का वासवा की तबीयत खराब हो गई थी जो दवाओं को लेने के बावजूद आज सुबह तक ठीक न हुई जिस पर इस व्यक्ति ने अपनी धर्मपत्नी के ईलाज हेतु सरचु से मनाली वापिस जाने की व्यवस्था किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पिति से आग्रह किया। इस पर पुलिस अधीक्षक लाहौैल स्पिति ने इन्हे हरसम्भव सहायता दिये जाने का आश्वाशन देकर अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभारी पुलिस  चैक पोस्ट सरचु के माध्यम से उपरोक्त दम्पत्ति के सरचु से मनाली जाने की व्यवस्था करवाई गई।  मानव वर्मा,(भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल स्पिति ने आग्रह किया है कि उच्च पहाड़ों पर अक्सर पर्यटकों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिये पर्यटक आवश्यक दवाईयां अपने पास रखें व अपने शरीर को अधिक उच्च क्षेत्रों में अनुकूलन हेतु मध्य उच्च क्षेत्रों में ठहराव लें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 01900 202509
पुलिस नियंत्रण कक्ष 89880 92298

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now