कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान की शुद्वि के किया जा रहा यज्ञ-महेश्वर सिंह

कहा-7 मई तक 11 ब्रहामण करेंगे मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक यज्ञ

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान की शुद्वि के किया जा रहा यज्ञ-महेश्वर सिंह

कहा-7 मई तक 11 ब्रहामण करेंगे मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक

देवता नाग धूमल,देवता वीर नाथ गौहरी रथ के साथ यज्ञ में ले रहे भाग

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में 3 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ के लिए भगवान रघुनाथ,माता सीता,हनुमान,शालिग्राम नरसिंह भगवान पालकी में सवार होकर पहुंचे है। ऐसे में भगवान रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर से सरवरी बाजार होते हुए रथ मैदान  पहुंचे जहां से भगवान रघुनाथ अपने अस्थाई शिविर में पहुंचे। भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्वालु दर्शन के लिए पहुंचे। 3 दिनों तक भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर  में धार्मिक अनुष्ठाप में शुद्वि के लिए यज्ञ 11 ब्रहामण करेंगे।भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहाकि ढालपुर मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान काहिका उत्सव किया गया था जिसके बाद ढालपुर मैदान की शुद्वि यज्ञ किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि  भगवान रघुनाथ  का वैष्णव धर्म है ऐसे में यहां पर इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि रघुनाथ के प्रकल से प्रश्न पुछ कर  यज्ञ के दिन निर्धारित किया है।उहोंने कहाकि कल से 11 ब्रहामण यज्ञ में बैठेगें जिसके बाद 7 मई को ब्रहम भोजे के साथ संपन होगा।उन्होंने कहाकि भगवान रघुनाथ के कार्य में जो हमेशा देवी देवताओं को आते है उनको  निमंत्रण दिया गया  है।उन्होंने कहाकि अश्वमेघ यज्ञ में पूरे ढालपुर मैदान  की फेरी लगाई थी । उन्होंने कहाकि देवता नाग धूमल के देव आदेश पर यज्ञ किया जा रहा है औरस्थानीय देवता वीरनाथ गौहरी आए है।7 मई का पूरे जिला के देवी देवताओं के कारकूनों को निमंत्रण दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now