प्रदेश की विभिन्न मंडियां में किसानों,बागवानों के शोषण को रोकने के लिए केद्र व प्रदेश सरकार करें ठोस प्राबंधान- डाक्टर सोम देव शर्मा
कुल्लू जिला में 3 दिवसीय भारतीय किसान संघ केअभ्यास शिविर में 2 सौ किसानों ने लिया भाग
प्रदेश की विभिन्न मंडियां में किसानों,बागवानों के शोषण को रोकने के लिए केद्र व प्रदेश सरकार करें ठोस प्राबंधान- डाक्टर सोम देव शर्मा
कहा- किसानों,बागवानों के लागत मूल्य पर लाभकारी मूल्य निर्धारित करें सरकार
कुल्लू जिला में 3 दिवसीय भारतीय किसान संघ केअभ्यास शिविर में 2 सौ किसानों ने लिया भाग
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के गुरूद्वारा सिंह सभा आखाड़ा बाजार में भारतीय किसान संघ द्वारा 2 दिवसीय किसान शिविर का आयोजन किया। जिसमें जिलाभर के सैंकड़ो किसानों ने भाग लिया। 2 दिवसीय अभ्यास शिविर के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग व पशु पालन विभाग के बिशेषज्ञों ने किसानों को विभिन्न् प्रकार की अहम जानकारियां दी और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारियों योजनाओं के बारे में बताए।
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष डाक्टर सोम देव शर्मा ने कहाकि कुल्लू ईकाई द्वारा 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुल्लू जिला के 2 सौ किसान सदस्य भाग ले रहे है।उन्होंने कहाकि 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग में किसान,बागवानों व पशु पालन से संबधित जानकारियां दी जा रही है।उन्होंने कहाकि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा डाक्टर केसी शर्मा ने कृषि के बारे मं किसानों को जानकारी दी और पशुपालन विभाग के डाक्टर सुरेंद्र वंसल के द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की समस्या के समाधान के तरीके बताए।उन्होंने कहाकि महिलाओं मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बच्चें कूपोषण का शिकार न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के बिशेषज्ञों द्वारा महिलाओं अहम जानकारियां दी गई।उन्होंने कहाकि प्रदेश के भारतीय किसान संघ का आधार बढ़े और किसान संगठित रहे है इसको लेकर विभिन्न प्रकार कार्यक्रम पंचायत,खंड,जिला व राज्य स्तर पर किसानों को संगठित करने की योजना तैयार की है।उन्होंने कहाकि इसके साथ मंडी मे किसानों,बागवानों के शोषण हो रहा है उन समस्याओं का समाधान के लिए प्रदेश व राज्य सरकार के समक्ष उठाया जाएगापशु पालन विभाग के डाक्टर सुरेंद्र वंसल ने कहाकि कार्यशाला में कुल्लू के किसानों को पशु पालन से संबधित जानकारियां दी है।उन्होंने कहाकि पशु पालन के लिए रखरखाब व चारे की समस्या, बीमारियों से संबधित अहम जानकारियां दी है।उन्होंने कहाकि पशुओं का रखरखाब व साईटिफिक तरीके पालन करने से पशुओं को बीमारियां कम होगी और गौ सरंक्षण होगा।