कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने समझा किसानों का दर्द मिल्क फैडरेशन से जुड़े किसानों के दूध के 9 रूपये दाम बढ़ाकर आय में की बढ़ौतरी -निहाल चंद शर्मा

कहा - 48 हजार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मिल्क फैडरेशन कर रही प्रयास

देवसदन के सभागार में हिमाचल मिल्क फैडरेशन ने आयोजित किया बार्षिक अधिवेशन

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय के देवसदन केसभागार में हिमाचल प्रदेश फैडरेशन ने  बार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन के चैयरमैन निहाल चंद शर्मा ने अध्यक्षता की।मिल्क फैडरेशन के एमडी भूपेंद्र कुमार अत्री ने चैयरमैन निहाल चंद शर्मा का  कुल्लवी शॉल टोपी व स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया । इस दौरान एमडी भूपेंद्र कुमार अत्री ने मिल्क फैडरेशन के कोरोना काल के 3 सालों का लेखाजोखा का ब्यौरा दिया। इस दौरान मिल्क फैडरेशन बोर्ड के सदस्यों ने सूझाब दिए।

हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा ने कहाकि  मिल्क फैडरेशन का 26 वॉ बार्षिक अधिवेशन कोरोना काल में 3 साल के बाद आयोजन किया।उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी बढ़ाने के लिए मिल्क फैडरेशन में प्रदेशभर मे 11 सौ सोसायटी में करीब 49 हजार से अधिक किसान दूध उत्पादन कर फैडरेशन को देते है।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन के द्वारा हजारों किसानों को स्वरोजगार के साथ जोड़ कर उनकी आजीविका बढ़ा रहे है।उन्होंने कहाकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 4 सालों में  दूध बेचने बाले किसानों के 9 रूपये प्रतिलीटर दाम बढ़ाए कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने का प्रयास किया है।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन के द्वारा अच्छा कार्य करने बाली सहकारी सभाओं को सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 जिला के हजारों किसानों से मिल्क फैडरेशन दूध खरीदकर कर कई तरह के उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचते है।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन के द्वारा किसानों को समय समय पर एक्सपोजर विजिट करवाते है ऐसे में हालहि में 35 किसानों को जालंधर में दौरा करवाया ।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन किसानों के घर द्वार से दूध खरीदकर गाय के लिए फीड व चारा उपलब्ध करवाता है। जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत करने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे है।

 

हिमाचल प्रदेश मिल्क फैडरेशन के एमडी भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहाकि मिल्क फैडरेशन के  हजारों किसान जुड़े हुए है ऐसे में मिल्क फैडरेशन से मिल्क फ्रिकोयर सोफ्टवेयर तैयार किया है जिसके माध्यम से मोनिट्रेनिंग की जाएगी।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन  और किसानों के बीच पार्दषिता के साथ कार्य चले। जिसमें किसानों क जिस गुणबत्ता का दूध देते है जिसमें फैड या सिनेफ होती है उसी के हिसाब से किसानों को पैसे मिलेगें।उन्होंने कहाकि मंडी जिला में पाईलेट वेसिस पर इस सॉफ्टवेयर से कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहाकि  मिल्क फ्रिकोयर सोफ्टवेयर से दूध की क्वालिटी को इंप्रूव करने व पार्दषिता रहेगी। उन्होंने कहाकि इस सॉफ्टवेयर के द्वारा किसान के मोबाइल फोन पर मैसिज से नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन के द्वारा गुणबत्ता बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी चिलिंग सेंटर पर ऑटोमेटिक मिल्कों स्क्रीन लगाई है जिसमें दूध में क्या मिलावट हुई है उसकी जांच की जाती है।उन्होंने कहाकि मंडी के बड़े प्लांट में 30 लाख रूपये मिल्कों स्क्रीन स्थापित की है।उन्होंने कहाकि अभी तक दूध मे पानी के सिवा कुछ और कैमिकल प्रदार्थ की मिलावट  नहीं होती है।उन्होंने कहाकि मिल्क फैडरेशन ने क्वालिटी मिल्क प्रोगाम के द्वारा लैव को सदृड़ किया है जिसमें लोगों के मिलावट की जानकारी ही नहीं कौन सा कैमिकल या प्रदार्थ की मिलावट हुई है उसकी की जानकारी उपलब्ध होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now