पूर्व सैनिक बीर सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
9 बर्षो पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल दे रहे थे सेवाए
9 बर्षो पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल दे रहे थे सेवाए
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के अर्तगत रतवाह गांव के पूर्व सैनिक बीर सिंह की अचानक मृत्यु होने से पूरे बंजार घाटी में शोक की लहर चल रही है। पूर्व सैनिक बीर सिंह ने 1986 में आर्मी डोगरा रेजमेंट में भर्ती हुए थे जिसके बाद 24 साल तक देश की रक्षा में अपना योगदान दिया था और 2010 में सेवानिवृत होने बर्ष 2013 में हिमाचल पुलिस में भर्ती हुए थे और पिछले 9 सालों में बीर सिंह ने पुलिस विभाग में विभिन्न जगह पर लोगों की सुरक्षा के लिए अहम योगदान दिया और वर्तमान में सैंज पुलिस चौकी बतौर कांस्टेबल सेवाए दे रहे थे कि पिछले कुछ दिनों से अस्वथ चल रहे थे और उसके निधन से बंजार घाटी में शोक की लहर चल रही है। पूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों ने बीर सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है ।ला प्रशासन की तरफ से पूरे राजकीय सम्मान के साथ बीर सिंह की अत्यंष्ठि की गई। उनके अंत्येष्ठि में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। जिसमेंं पुलिस जवानों ने पूर्व सैनिक लीग के सभी सदस्यों ने बीर सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट किया है । पूर्व सैनिक लीग के सदस्य सेवा निवृत कैप्टन तारा चंद ने बताया कि वीर सिंह एक ईमानदार बफादार व्यक्ति थे और जिला कुल्लू के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रभु उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें ।



