कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

डाक्टर भीम राव अम्बेडकर एक अच्छे शिक्षक,वैज्ञानिक बनकर 32 डिग्रियां हासिल की-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा- भाजपा सरकार स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने भीम राव अंबेडकर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया।

समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं डॉ. अम्बेडकर -गोविंद ठाकुर

कुल्लू 14 अप्रैल

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने जीवन भर समाज में समानता के लिये संघर्ष किया। आज का दिन उनके प्रति सम्मान व्यक्ति करने के लिये समानता तथा ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के अंतर्गत पतलीकूहल में डॉ. भीमराव जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्वाजंलि भी अर्पित की।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि बाबा साहिब अम्बेडकर की सोच थी कि प्रत्येक व्यक्ति पढ़ा-लिखा हो और विशेषकर महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि एक समृद्ध समाज की स्थापना हो सके। उन्होंने समाज के पिछडे़, मजलूमों व दलितों के उत्थान के लिये कड़ा संघर्ष किया और इन वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। बाबा साहिब का मानना था कि देश से जातिवाद को समाप्त किया जाना चाहिए। समाज में समरसता तब तक नहीं आ सकती जब कि जातिवाद जैसी कुरीतियों समाज में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भाषायी विषमताएं समाज की उन्नति में बाधा हैं। इनको दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अनेक भाषाएं सीखनी चाहिए ताकि वह देश में कहीं पर भी अपने आप को सक्षम समझें। उन्होंने कहा कि वह समाज में नशे जैसी बुराई के प्रबल विरोधी थे। उनका मानना था कि युवाओं को केवल और केवल अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का नशा होना चाहिए ताकि देश की तरक्की में उनका योगदान हो।
उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी को उनके विचारों की जानकारी होना जरूरी है। उनका मानना था कि वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।
इससे पूर्व, गोविंद ठाकुर ने मनाली माल रोड़ के समीप भी बाबा साहिब की जयंती समारोह के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की।
हि.प्र. भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहिब के सामाजिक-राजनैतिक विचारों को पूरे राजनीतिक परिवेश में सम्मानित किया जाता है। जीवन का कोई क्षेत्र नहीं है जो अंबेडकर के विचारों से प्रभावित न हो। उन्होंने अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरूक बनाने के लिये काम किया। मूक और अशिक्षित तथा निर्धन लोगों को जागरूक बनाने के लिये मूकनायक और बहिष्कृत भारत साप्ताहिक पत्रिकाएं सम्पादित की।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शिव चंद ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने अपने जीवन के 65 सालों में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व संवैधानिक अनेक क्षेत्रों में कार्य करके राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया। उन्होंने दलित वर्गों के उत्थान का जो कार्य किया है, इसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। छुआछूत व जाति-पाति ने हमारे समाज को बूरी तरह से जकड़ रखा था। बाबा साहिब इसकी लगातार खिलाफत करते रहे और एक बड़ी लड़ाई उन्होंने लड़ी ताकि समाज में सद्भाव स्थापित हो सके।
इस अवसर पर महिला मण्डलों व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, सदस्य शीतल ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुनी देवी, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास व देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल मुकुंद राणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बोद्ध, सचिव मंजुलता, पंचायत समिति सदस्य शीतल शालू के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि वड़ी संख्या में स्थानीय जनता इस अवसर पर उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now