मंहगाई ने तोड़ी प्रदेश की महिलाओं की कमर:पिंगला भंडारी
कहा-बंजार में सभी बूथो पर महिला कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत
न्यूज़ मिशन
बंजार
महिला कांग्रेस अध्यक्ष बंजार पिंगला भंडारी ने कहा है कि भाजपा के शासन में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और इस मंगाई ने महिलाओं की आर्थिकी की कमर तोड़ दी है। वे यहां लारजी में बंजार महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं ही मंहगाई के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज रसोई गैस हजार रुपए से पार हो गई है जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। तेल ,खाद्य पदार्थ व डीजल-पेट्रोल 50 गुना बढ़ गया है और सरकार का मंहगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता अब तंग हो चुकी है और इसकी सजा सत्ताधारी पार्टी को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंजार में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा और महिला मोर्चा का विस्तार भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भी जोरों पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है और कांग्रेस ने ही महिलाओं के उत्थान का कार्य किया है।