कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल  का ज़बर्दस्त ख़ौफ़-मनीष सिसोदिया

कहा-महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में "आप" जिसे आज निकालने वाली थी, उसे रात 12 बजे पार्टी में कर लिया शामिल

 

 

न्यूज़ मिशन

दिल्ली

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के एक नेता को भाजपा में शामिल होने पर “आप” की तरफ से पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा में केजरीवाल जी का जबर्दस्त खौफ है। महिलाओ के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में “आप” जिसे आज निकालने वाली थी, उसे रात 12 बजे पार्टी में शामिल कर लिया। पार्टी में शामिल कराने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और होने वाले नए सीएम चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल पहुंचे। ऐसे लोगो की जगह भाजपा मे ही है। वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता। सीएम बदलने की नौबत ना आती और दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। आम आदमी पार्टी पर लोगों को भरोसा है। “आप” हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज पार्टी मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे। “आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट और अरविंद केजरीवाल जी से उसके डर का आलम यह है कि अरविंद केजरीवाल जी के बारे में कुछ भी बोलने के लिए रात को 12:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार (जिनको भाजपा हिमाचल में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने जा रही है) अनुराग ठाकुर रात 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस करते हैं और आम आदमी पार्टी के एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल कराते हैं जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी को शिकायतें मिली हुई हैं। आम आदमी पार्टी को शिकायतें मिली हैं कि वह व्यक्ति महिलाओं से गंदी बातें करता था, महिलाओं के खिलाफ उल्टी सीधी बातें करता था, महिलाओं के बारे में टुच्ची बातें करता था। उसकी रिकार्डिंग भी है। ऐसे आदमी को आम आदमी पार्टी ने बुला कर कहा कि हम आपके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करेंगे और आज हम उस व्यक्ति को पार्टी से निकालने वाले थे। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और उनकी पार्टी के केंद्रीय मंत्री व हिमाचल में मुख्यमंत्री के भावी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर जी ने रात को 12:00 बजे महिलाओं के खिलाफ टुच्ची और गंदी बात करने वाले व्यक्ति का गले में बाहें डाल कर स्वागत किया है।

“आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि इससे यही साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता के दिल की आवाज भारतीय जनता पार्टी के समझ में आ गई है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रात को 12:00 बजे एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने साथ गले लगाने की जरूरत पड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री और जो हिमाचल में भावी मुख्यमंत्री के चेहरे हैं, उनको रात को 12:00 बजे एक ऐसे व्यक्ति, जिसके ऊपर चरित्रहीन होने का आरोप लगे हुए हैं और आम आदमी पार्टी जिसको आज निकालने वाली थी, उसको गले लगाया। भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से बहुत डरे और बौखलाए हुए हैं। भाजपा वाले अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हो और रात को 12:00 बजे बौखलाहट में एक चरित्रहीन व्यक्ति को अपने गले से लगा लेते हो। सिर्फ इसलिए क्योंकि आपको सिर्फ दो मिनट के लिए अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ बोलने का मौका मिल रहा है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि जिस व्यक्ति को आपने अपनी पार्टी में लिया है, उस व्यक्ति की सही जगह वास्तव में भारतीय जनता पार्टी में ही है। भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो ऐसे चोर उचक्कों, महिलाओं के खिलाफ गंदी- गंदी व टुच्ची बातें करने वाले और गिरी हुई हरकतें करने वाले इस तरह के बलात्कारियों और महिलाओं का अपमान करने वाले लोगों को ले सकती है। ऐसे लोगों की सही जगह वही है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में ही ऐसे लोगों की जगह है, जहां जिसको दूसरी पार्टियां इसलिए निकाल रही हों कि उसने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, टुच्ची बातें कही है, आप उसको गले लगा रहे हैं। रात को 12:00 बजे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी हिमाचल पहुंचते हैं। रात को 12:00 बजे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल के भावी मुख्यमंत्री चेहरे अनुराग ठाकुर जी हिमाचल पहुंचते हैं और एक ऐसे व्यक्ति को अपनी पार्टी में शामिल करवाते हैं, जिसके ऊपर इतने सारे आरोप है और जिसको आम आदमी पार्टी आज सुबह ही निकालने वाली थी। इसके लिए हम भारतीय जनता पार्टी को बधाई देते हैं। मुझे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और खास तौर से महिला कार्यकर्ताओं से सहानुभूति है कि आपकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कितने गिरे हुए और कितने चरित्रहीन लोगों को अब पार्टी में लेने लगे हैं और कितने बुरी तरह से बौखला गए हैं, यह आप खुद देख लीजिए। सच है, हिमाचल की राजनीति बदल रही है।

“आप” के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट सिद्धांत है कि किसी भी व्यक्ति पर महिलाओं के खिलाफ टुच्ची बात करने या गिरी हुई हरकत करने की बात आएगी तो आम आदमी पार्टी एक मिनट भी उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी उस व्यक्ति को निकालने ही वाली थी। उस व्यक्ति का भाजपा के लोगों ने स्वागत किया है, तो भाजपा में ही ऐसे लोगों की जगह हो सकती है। हमें भी इस बात की खुशी है कि भाजपा अपनी असली चाल चरित्र पर चल रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “ये लोग मुझसे नहीं, जनता से डरते हैं। भाजपा वालों, अगर ईमानदारी से जनता के लिए काम किया होता तो इतना ख़ौफ़ ना होता, सीएम बदलने की नौबत ना आती, दूसरी पार्टियों के दागियों के पाँव पड़ने की ज़रूरत ना पड़ती। “आप” पर लोगों को भरोसा है। “आप” हिमाचल प्रदेश को एक कट्टर ईमानदार और देशभक्त सरकार देगी।””

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल  का ज़बर्दस्त ख़ौफ़। भाजपा के अध्यक्ष नड्डा और होने वाले नए सीएम चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल प्रदेश पहुँचे और रात 12 बजे “आप” के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। महिलाओ के ख़िलाफ़ गंदी हरकत के आरोप में “आप” इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगो की जगह भाजपा मे ही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now