मनाली उपमंडल की सभी खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का मंत्री मुख्यमंत्री ने दिया झूठा आश्वासन-हरि चंद शर्मा
कहा-कुल्लू मनाली लैफ्ट बैंक सड़क डबललेन निर्माण के लिए नहीं बनाई डीपीआर
न्यूज़ मिशन
मनाली
मनाली विधानसभा कांग्रेस की बैठक का आयोजन लरां केलो में किया गया जिसमें सैंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताआओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार देखने को मिला। बैठक में मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने के बारे में चर्चा की गई। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि लैफ्ट बैंक में सडक की हालत बहुत खराब है। नगर में पी एच सी में भी अव्यवस्था ही बनी हुई है यहां पर हमेशा ही सुविधाओं का अभाव बना रहता है लैफ्ट बैंक में ज्यादातर लिंक रोड कच्चे हैं । लैफ्ट बैंक सडक को डबल लेन करने के बारे में सत्तासीन लोग बार बार बात करते हैं परन्तु धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है अभी तक इस सड़क की डी पी आर ही नहीं बनी है जो कि चुनाव को देखते हुए फिर से डबल लेन सड़क का सवज़बाग दिखाना है। लेफ्ट बैंक सड़क की टारिंग करने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी परंतु लेफ्ट बैंक सड़क मनाली से रामशीला तक टारिंग कोरी घोषणा बन कर रह गई। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा नगर में होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूशन की घोषणा तो की गई है परंतु यह घोषणा धरातल पर उतरती दिखती नहीं है। चुनावी वर्ष को देखते हुए सत्तासीन लोगों द्वारा क्षेत्र के लोगों के साथ कई चुनावी वादे और लोकलुभावनी घोषणाएं की जा रही है। परंतु यह स्पष्ट है कि क्षेत्र के लोग भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं हैं। बैठक में
प्रदेश कांग्रेस महासचिव भुवनेश्वर गौड, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र नेगी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव किमटा, प्रदेश कांग्रेस सदस्य नवीन तंवर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोरमा बौद्ध, मनाली शहरी कांग्रेस अध्यक्ष तारू नेगी, मनाली विधानसभा महिला कांग्रेस अध्यक्ष आलमी ठाकुर, मनाली विधानसभा कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष पुने राम, मनाली विधानसभा कांग्रेस अनुसूचित जनजाति सेल अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली विधानसभा कांग्रेस महासचिव राजीव ठाकुर, मनाली कांग्रेस संगठन महासचिव जोगिंदर ठाकुर, मनाली कांग्रेस प्रवक्ता चेतराम नेगी, मनाली कांग्रेस सचिव दिनेश ठाकुर, मनाली कांग्रेस महासचिव रोशन लाल शर्मा, मनाली कांग्रेस महासचिव थरवन नेगी, मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष कामनाथ भारद्वाज, रविन्द्र शर्मा मनाली कांग्रेस कोशाध्यक्ष, सेवादल उपाध्यक्ष ज़िला कुल्लू नेस राम, प्रेम चंद, तारा चन्द नेगी, ऋतुराज, तुले राम चौधरी, सुरेन्द्र सियाल, हिरा देवी, नरेश, हरी प्रकाश, लेखराज, टेक राम, रूलदा राम, ताराचंद नेगी, भादर सिंह नेगी, हरीश कपूर, छवील गौतम, सुरत राम ठाकुर, परमजीत, हेमराज, छेरिंग दावा मोहन लाल, हरबंस, सुनील, इत्यादि उपस्थित रहे।
यह जानकारी मनाली विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता चेतराम नेगी द्वारा प्रैस को दी गई