वो योगी को लाए है हम जयराम को लाएंगे, 2022 में हम फिर से कमल खिलाएंगे: अमित सूद
कहा-कुल्लू में भाजपा ने 42वा स्थापना दिवस रैली निकाल कर लिया मिशन रिपीट का संकल्प
कुल्लू में रैली के साथ बीजेपी ने मनाया अपना 42वा स्थापना दिव
वो योगी को लाए है हम जयराम को लाएंगे, 2022 में हम फिर से कमल खिलाएंगे: अमित सूद
देश भर में जहां जनता पार्टी के द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। तो वही कुल्लू में भी सैकड़ों लोगों ने ढालपुर में रैली निकाल अपना स्थापना दिवस मनाया। तो वहीं विभिन्न बूथों पर भी पार्टी का झंडा लहरा कर पार्टी को मजबूत करने की शपथ ली गई।
कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी कुल्लू भाजपा मंडल के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। सुबह के समय जहां पहले सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और उनके दिए गए टिप्स का सभी ने अनुसरण करने की शपथ ली। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में भी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल्लू सदर के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद और कुल्लू बीजेपी मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जहां स्थापना दिवस की बधाई दी तो वहीं
वो योगी को लाए है हम जयराम को लाएंगे, 2022 में हम फिर से कमल खिलाएंगे नारे को भी पंडाल में गुंजायमान किया। उन्होंने कहा कि विश्व गुरु बनने का जो सपना भाजपा के शीर्ष नेताओं और मार्गदर्शकों ने देखा था। अब उस लक्ष्य की ओर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में भी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आज विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जनता भाजपा के विकास से खुश है। क्योंकि भाजपा ने प्रदेश की जनता के हित में काम किए हैं। वही, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा कुल्लू विकासखंड में 4 वर्षों में पावर टिलर पर सब्सिडी 895 किसानों को दी गई है तथा 765 किसानों को यह सब्सिडी अभी भी जानी है। ग्रास कटर की सब्सिडी 420 किसानों को दी गई तथा 198 को सब्सिडी दी जानी है। विद्युत विभाग के द्वारा भी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 4 सालों में 83 नए ट्रांसफार्मर लगाए। 42 ट्रांसफार्मर संवर्धित कार्य प्रगति पर है उनमें नो ट्रांसफर ने लगाए जा रहे हैं और 6 ट्रांसफार्मर संवर्धित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 3000 व्यक्तियों को आयुष्मान, हिम केयर व सहारा योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। महेश्वर सिंह ने कहा कि भू भू टनल के निर्माण के लिए भी में प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही प्रदेश सरकार के सहयोग से भू भू टनल को भी केंद्रीय स्वीकृति हासिल हो जाएगी। इसके अलावा रामशिला बिजली महादेव सड़क मार्ग को डबल घोषित करने और बिजली महादेव तक प्रस्तावित रोपवे को शुरू करने पर भी प्रदेश सरकार प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा भी दोहरा नाला चेष्टा सड़क, पाह नाला सड़क, दोहरानाला डाबरी सड़क, शारनी पुल सड़कों का निर्माण कार्य व टेंडर प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो गई है। जिन का लोकार्पण विधानसभा चुनाव से पूर्व ही मुख्यमंत्री के द्वारा करवाया जाएगा। महेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा भी कई स्कूलों को स्तर उन्नत किया गया है तो वही कई स्कूलों के भवन व शौचालयों का निर्माण कार्य भी करवाया गया है। इसके अलावा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने कहा कि आने वाले समय में भी अब जिला कुल्लू में जन जागरण अभियान हर बूथ पर चलाया जाएगा और भाजपा के प्रमुख नेताओं के द्वारा बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। वहीं भाजपा के द्वारा अब यह नारा दिया गया है कि चलो बूथ की ओर, बढ़ो जीत की ओर नारे को भी सार्थक करने के लिए दिन रात मेहनत की जाएगी।