नवरात्रों पर कुल्लू के देवी देवताओं के मंदिरों में विभिन्न देव कार्य हुए शुरू
नवरात्रों पर कुल्लू के देवी देवताओं के मंदिरों में विभिन्न देव कार्य हो रहे हैं। खराहल घाटी के गांव लोअर पुईद में भी शीम गांव के देवता थान के नए मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। नवरात्र पर यहां दिनभर माहौल देवमय रहा।
गौर रहे किरविवार को उझी घाटी के शीम गांव के देवता थान पुईद गांव में आये थे। माता जगरनाथी के पास देव परंपरा पूरी करने के लिए बाद देवता का रथ लोअर पुईद में लाया गया। यहां पर मंदिर निर्माण का कार्य देवविधि से शुरू किया गया। इस मौके पर माता जगरनाथी और देवता नारायण भी साथ रहे।
पुजारी व समाजसेवी सुभाष शर्मा ने कहा कि देवता थान माता जगन्नाथी के छोटे भाई हैं। देव आदेश पर लोअर पुईद में एक देवता थान के एक भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें गांव के सभी लोगों सहयोग कर रहे हैं।
जल्द यह मंदिर तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवता थान विभिन्न मौकों पर पुईद गांव में आते हैं। उनकी यहां पर काफी मान्यता है। देव कार्य को पूरा करने के बाद देवता थान यहां से अपने देवालय लौट जाएंगे। इस दौरान माता जगरनाथी कारदार चमन ठाकुर, टेकचंद, जगदीश, चंद्रकिरण, महिंद्र,रक्षा शर्मा, गोविंद, धनीराम, दिव्या गौतम, करदार वीर सिंह, पुजारी भुवनेश्वर महंत, काली माता कारदार जयचंद, पुजारी मोहन आदि मौजूद रहे।