मुख्यमंत्री गृृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 17 हजार 169 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कुनैक्शन वितरितः- आशुतोष गर्ग
योजना के तहत छूटे लाभार्थी 15 अप्रैल से पहले प्राप्त कर सकते एक मुफत रिफिल

न्यूज मिशन
कुल्लू 30 मार्च
जिला कुल्लू में मुख्यमंत्री गृृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से 2022 तक 17 हजार 169 चयनित लाभार्थियों को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू द्वारा निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इस सम्बंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने विस्तृृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष, 2022 के दौरान प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार इन लाभार्थियों को एक अतिरिक्त मुफत रिफिल दिया जा रहा है जिसमें से 13 हजार 448 लाभार्थियों ने अब तक अपना एक मुफत रिफिल गैस एजेंसी से प्राप्त कर लिया है जबकि अभी तक 3 हजार 721 लाभार्थियों द्वारा अपना मुफत रिफिल गैस एजेंसियों से प्राप्त नहीं किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के ऐसे लाभार्थियों से जिन्होंने अभी तक अपना मुफत रिफिल गैस एंजेसियों से प्राप्त नहीं किया है, आग्रह किया है कि वे अपना मुफत रिफिल 15 अप्रैल, 2022 से पहले सम्बंधित गैस एजेंसियों से निर्धारित मुख्य केन्द्रों से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंनेे बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को एक अतिरिक्त रिफिल निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है तथा इसका कोई मूल्य लाभार्थियों द्वारा गैस एजेंसियों को नहीं दिया जाएगा। योजना के बारे में विस्तृृत जानकारी हेतु विभागीय दूरभाष नम्बर 01902-222535 पर ससंपर्क किया जा सकता है।



