कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नव सम्बत के अवसर पर वितरित किए जाएंगे सरकार की जनकल्याण योजना के 10 हजार कैलेंडर -भीम सेन

कहा-

 

कुल्लू
2 अप्रैल से शुरू हो रहे नव सम्बत के शुभ अवसर पर
जिला जिला भाजपा द्वारा जिला के चारों मंडलों कुल्लू, मनाली,बंजार व आनी में प्रदेश व के केन्द्र सरकार की जन कल्याण योजनाओं के दस हज़ार कलैंडर वितरित किए जाएंगे । यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अथाह विकास कार्य हो रहे हैं।केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए पार्टी ने 2 अप्रैल नव सम्बत के शुभ अवसर पर जिला के चारों मण्डलों कुल्लू, मनाली,बंजार आनी में दस हजार कलैंडर वितरित करने का निर्णय लिया है।इसी कड़ी में जिला के चारों मण्डलों में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं के बड़े बड़े फ्लैक्स भी लगाए जाएंगे।
इस कार्य के लिए मण्डल के बैठकों में पार्टी के पदाधिकारियों से योजना बनाई जा रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने जिला वासियों को नव सम्बत की अग्रिम बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now