कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सैंज तहसील में हीरा लाल नलवा ने सँभाला तहसीलदार का कार्यभार,
16 पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी राजस्व सम्बधी सुविधाएं
न्यूज़ मिशन
कुल्लू।
बंजार उपमंडल के सैंज घाटी़ में तत्कालीन विधायक पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने उप तहसील का दर्जा 1989 में उप तहसील का दर्जा दिया था। जिसे सैंज घाटी़ की 16 पंचायतों के लोगों को अपनी रजिस्ट्री व प्रमाण पत्र बनाने के लिए बन्जार जाना पड़ता था। अब विधायक सुरेंद्र शौरी व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर ने सैंज को बड़ी तहसील का दर्जा दिया गया। जो कि सैंज में पहला तहसीलदार के रूप में हीराचंद नलवा ने कार्यभार संभाला है।हीराचंद नलवा ने कहा कि सैंज तहसील में लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने कहा कि लोग किसी भी कार्य संबधी बेझिझक आए।उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय है कि लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं मिले। लोगो की सुविधा के लिए सैंज में तहसील स्थापित की है।