कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सर्जन और स्त्री रोग बिशेषज्ञ डाक्टर की ओपीडी में लगे ताले, जनता परेशान

जनता को मजबूरी में करना पड़ रहा निजी अस्पतालों का रूख

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सर्जन और स्त्री रोग बिशेषज्ञ डाक्टर की ओपीडी में लगे ताले, जनता परेशान
डाक्टरों के पद खाली होने से चरमराई स्वास्थ्य सुविधा
जनता को मजबूरी में करना पड़ रहा निजी अस्पतालों का रूख
कुल्लू
कुल्लू जिला के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बिशेषज्ञ डाक्टरों के पद खाली होने से स्वास्थ्य सुविधा चरमराई है।अस्पताल में नेत्र रोग, बच्चों के चिकित्सक न होने से यह दोनों ओपीडी बद हो जाएंगी। सर्जन और एनेस्थीसिया के तबादले से मरीजों के ऑपरेशन भी रुक जाएंगे। इसके अलावा पल्मोनोलॉजिस्ट की कमी से भी क्षय रोग तथा श्वास रोग से ग्रस्त मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी दो, नेत्र रोग विशेषज्ञ दो, शिशु रोग विशेषज्ञ एक, सर्जन एक, एनेस्थीसिया एक और पल्मोनोलॉजिस्ट है। ऐसे में डाक्टरों के पद खाली होने से ओपीडी में ताला लग गया है।स्त्री रोग बिशेषज्ञ डाक्टर का पद खाली, हड्डी रोग बिशेषज्ञ का 1 पद खाली चल रहा है। जिसके चलते दूर दराज से आने बाले बीमार व्यक्तियों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू 4 जिला के लाखों  लोगों को स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया करवाता है। ऐसे में स्पैशलिस्ट डाक्टरों के पद खाली होने से गरीब जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे अस्पताल में तैनात डाक्टरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।स्थानीय जनता ने सरकार से डाक्टरों के खाली पदो को भरने के लिए सरकार से मांग की है।
मनाली उपमंडल के गांव नंगावाग से आए चुन्नीलाल ने बताया कि वे अपने चेकअप करवाने कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल आए हुए हैं, उनको पैर में दर्द है, उन्होंने कहा कि पहले यहां पर औरथो के दो डॉक्टर होते थे, आज एक डॉक्टर है उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना कि डॉक्टर पढ़ाई करने बाहर गए हैं या फिर उनकी ट्रांसफर हुई है, इस अस्पताल में कुल्लू मंडी मनाली लाहौल स्पीति और सराज के लोग इलाज करने आते हैं, डॉक्टर न होने के कारण जनता परेशान है,  उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा तो बिल्डिंग ए बनाई जा रही है लेकिन डॉ नहीं भेज रही है, ये कुल्लाू की जनता के साथ खिलवाड़ है। अस्पतालों में मरीजों की लाइने तीन-चार घंटों से लगी हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कुल्लू ने कई बार विधानसभा में मांग उठाई सरकार से लेकिन सरकार के सिर से जुएं तक नहीं रेंग रही उन्होंने कहा कि 4 जिलों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले अस्पताल को सरकार डॉक्टर देना चाहिए।
बंजार उपमंडल से ईलाज करवाने आई लोकेशवरी ने बताया कि वे दो दिनों से स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चेकअप करने आए हैं, उन्होंने कहा कि सुबह से ही डॉक्टर के इंतजार में बैठे है,ं लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में ताला लगा हुआ है किसी प्रकार की जानकारी मरीजों को नहीं दी जा रही है, उन्होंने कहा कि ऐसे में इतनी दूर से बच्चों को घर पर अकेला छोड़ कर आए हैं साथ ही बच्चों के इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं भी हो रही है। ऐसे में हमें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 4 जिलों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाला स्वास्थ्य सुविधा देने वाला अस्पताल आज अपाहिज है, ऐसे में गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि सभी लोग अमीर नहीं है जो कि अपना इलाज निजी अस्पताल में कर सके सैंज घाटी से आई गंगा देवी ने बताया कि कुल्लू अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है ऐसे में बुजुर्ग महिलाओं वह पुरुषों को काफी परेशानी हो रही है हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now