टैक्सी स्टैंड सैंज में लगा पार्टी का सदस्यता कैम्प, एक दिन में 200 लोगों ने थामा झाड़ू
आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान जोरों पर, लोगों में भारी उत्साह।
न्यूज़ मिशन
बंजार
जिला कुल्लू के बंजार हलके में लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाने के लिए टैक्सी स्टैंड सैंज में अध्यक्ष पूर्ण चन्द के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। इस मौके पर सैंज घाटी के स्थानीय लोगों में आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के प्रति भारी उत्साह देखा गया है।
बंजार विधान सभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पूर्ण चन्द ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बताया पार्टी की तरफ से बंजार हलके में विभिन्न स्थानों पर ऐसे कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में कोई भी व्यक्ति मौके पर ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले सकते है।इन्होंने बताया कि सदस्यता कैंप के दौरान स्थानीय लोगों से उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई गई। सैंज घाटी के लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के बीच जाकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। इन्होंने बताया कि सैंज घाटी के विभिन्न गांवों के स्थानीय युवाओं ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार नीतियों पर विश्वास करके भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की लड़ाई में शामिल होने की इच्छा जताई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार जो काम कर रही है, वैसा ही काम हिमाचल प्रदेश में भी होना चाहिए। लोगों का कहना है कि आज भी हिमाचल प्रदेश के कई दूरदराज इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं। सैंज क्षेत्र में ही बिजली उत्पादन होने के बावजूद यहां की जनता महंगी बिजली दरों से काफी परेशान है। स्थानीय लोग अब आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए कामों से परिचित हो चुकी है। लोग चाहते हैं कि अब हिमाचल प्रदेश की व्यवस्था में भी बदलाव होना चाहिए।