संजीव पँडित बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
संजीव पंडित ने पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लाहौल जिला युवा मोर्चा के प्रभारी,कुल्लू जिला किसान मोर्चा के महामंत्री, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव व मंडी जिला के युवा मोर्चा प्रभारी के महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
ग्राम पंचायत जिया के प्रधान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एवं मण्डी जिला युवा मोर्चा के प्रभारी संजीव पँडित को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा संगठन ने जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा की नई जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने 16 मार्च को संजीव पँडित को भाजपा युवा मोर्चा जिला कुल्लू की नई जिम्मेदारी का नियुक्ति पत्र सौंपा है और संजीव पँडित से नव दायित्व की पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से वहन करने की उम्मीद जताई है तथा संगठन कार्य को पूर्ण सहयोग व योगदान देने को कहा है। संजीव पँडित ने अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।इन्होंने ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लाहौल जिला युवा मोर्चा के प्रभारी,कुल्लू जिला किसान मोर्चा के महामंत्री, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव व मंडी जिला के युवा मोर्चा प्रभारी के महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। संजीव पँडित ने बताया कि वह संगठन द्वारा सौंपे नए दायित्व का पूर्ण निष्ठा से वहन करेंगे।उन्होंने उन्हें नव दायित्व सौंपने के लिए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर व पार्टी हाई कमान का आभार जताया है। संजीव पँडित के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,जिला के चारों मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों,भाजपा के विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री ने उन्हें नव दायित्व के लिए बधाई दी है।



