13 मार्च को 24वीं सूत्रधार होली संध्या धूमधाम से मनाई जाएगी-दिनेश सेन
कहा-उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग मुख्यातिथि व समाजसेवी सुभाष चन्द्र शर्मा चेयरमैन बिशेष अतिथि के रूप मव करेगें शिरकत

न्यूज़ मिशन
11 मार्च कुल्लू
सूत्रधार कला संगम कुल्लू के सूत्रधार भवन में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की विशेष बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में 24वीं सूत्रधार होली संध्या के सफल आयोजन हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई | बैठक के दौरान संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली से पूर्व होली पर आधारित गीत-संगीत व नृत्यों से भरपूर रंगारंग कार्यक्रम 24वीं सूत्रधार होली संध्या के रूप में 13 मार्च 2022 रविवार को सायं 06:30 से रात्रि 10 बजे तक देवसदन कुल्लू में मनाया जायेगा | उन्होंने कहा कि इस 24वीं सूत्रधार होली संध्या का आयोजन सूत्रधार कला संगम व सांस्कृतिक परिषद कुल्लू के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमें आशुतोष गर्ग उपायुक्त कुल्लू मुख्यातिथि के रूप में तथा समाजसेवी सुभाष चन्द्र शर्मा चेयरमैन AC सोहन कुल्लू सिटी एवं सुभाष इलेक्ट्रिकल कुल्लू विशेष तिथि के रूप में शिरकत करेंगें | इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बैठक में होली संध्या से सम्बन्धित उप समितियों का गठन किया गया, जिसमें प्रचार-प्रसार समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, प्रबन्धन समिति, स्वागत समिति, निमन्त्रण समिति, मंच व्यवस्था व साज सज्जा समिति आदि विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया | इस संगीतमयी कार्यक्रम में कुल्लू जनपद के सुप्रसिद्ध लेखक, गायक व संगीतकार राम कुमार कपूर की रचनाओं के साथ – साथ कुल्लू की प्रसिद्ध प्रचलित व पारम्परिक होली गीतों का गायन किया जायेगा तथा साथ ही इस कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने हेतु इसमें होली से सम्बन्धित नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी | यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सूत्रधार के कलाकारों द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगीत प्रभारी यनिन्द्र कपूर व प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर की रहनुमाई में तैयार किया जा रहा है तथा साथ ही सूत्रधार के अपने ऑर्केस्ट्रा सूत्रधार बैंड द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली संगीत की धुनों से होली गायन को संवारा जायेगा | संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि यह कार्यक्रम आम जनमानस के लिए निशुल्क रूप से आयोजित किया जा रहा है तथा उन्होंने सर्व साधारण से अनुरोध किया कि वह हर बार की भांति इस बार भी 24वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में पधारकर इसका भरपूर लुत्फ़ उठायें | बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष यनिन्द्र कपूर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव सुंदर श्याम, वित्त सचिव जोगेंद्र ठाकुर, प्रैस सचिव राजेश शानू, नाटक प्रभारी अतुल गुप्ता, भण्डार प्रभारी तिलक राज, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर तथा प्रबंधक उत्तम चन्द उपस्थित रहे |



