उत्तर भारत में भाजपा ने किया कांग्रेस का सफाया – भीम सेन शर्मा
कहा-4 राज्यों में राष्ट्रबादी विचार धारा भाजपा की हुई रिकॉर्ड जीत
- ढालपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
न्यूज मिशन
कुल्लू
देशभर के 5 राज्यों के चुनाव नतीजों में भाजपा को 4 प्रदेश में पूर्ण बहुमत आने पर भाजपा गदगद है। ऐसे में कुल्लू जिला भाजपा ने ढालपुर चौक पर जीत का जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ मिठाई बांटकर जश्न मनाया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखें।इस अवसर पर अमर ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, वीर सिंह गुलेरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला सचिव तरूण विमल, जिला महिला अध्यक्षा मनीशा सूद, महासचिव रुक्मणी जोशी, मण्डल महामंत्री जगदीश, पार्षद अरूण कम्बोध, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवल नेगी, मंडल उपाध्यक्ष नैना , आईटी जिला संयोजक आशीष शर्मा, अनीता शर्मा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री, दिनेश किशोर मंडल सचिव, रूपेन्द्र ठाकुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विवेक भारद्वाज जिला कार्यालय सचिव, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्य मोर्चा करतार , राजेश कायथ रिंकू राणा आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कहाकि भाजपा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है देशभर के 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।उन्होंने कहाकि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह ठाकुर व प्रदेशके मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई । उन्होंने कहाकि देशभर में हषोल्लास का बातावरण बना है और 4 राज्यों में राष्ट्रबादी विचार धारा की जीत हुई है। भाजपा के विरोध में जो लोग खड़े हुए थे वा परास्त हुए है। इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता गौरभाविंत हुए है। उन्होंने कहाकि उत्तर भारत में कांग्र्रेस की गलत नीतियों से भाजपा ने कांग्रेस का सफाया किया है और पजाब में कुछ गलतफहमियों के कारण भाजपा पिछड़ी है लेकिन आने बाले समय में उन गलतफैहमियों का दूर कर भाजपा का नेतृत्व विचार करेगा और भाजपा का परचम 5 बर्षो के बाद पंजाब लहराएगा ऐसी उम्मीद करते है।