कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देवभूमि में इस बर्ष होगी अच्छी फंसलें देवता कतरूसी नारायण ने कीभबिष्यवाणी

लगघाटी में 5 दिनों तक  फागली उत्सव का हुआ आगाज
कुल्लू
कुल्लू जिला की लगघाटी में बुधवार को देवता कतरूसी नारायण का फाटक खुलने पर फागली उत्सव शुरू हुआ है। लगघाटी  में 5 दिनों तक घाटी में चलेगा। उत्सव के शुरू होते ही पूरी लगघाटी पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजी। फागली उत्सव का आयोजन सबसे पहले घाटी के सबसे बड़े देवता कतरूसी नारायण के प्रांगण से शुरू हुआ है। इसके बाद अन्य देवी-देवताओं के प्रांगण में फागली उत्सव का आयोजन किया जाता है। मान्यता यह है कि यदि बड़े देवता और कतरूसी नारायण से पहले किसी दूसरी देवता के प्रांगण में आयोजन नहीं किया जाता है। बुधवार को कतरूसी नारायण की मन्दिर के दरवार को खोला गया। इसके बाद अन्य देवी-देवताओं के प्रांगण मे भी उत्सव का आयोजन किया जाता है। कतरूसी नारायण अपने स्थाई जेठानी से निकलकर भलियानी, रोपड़ी व खोपरी फागली में शिरकत करेंगे।वहीं सतरीम में भी देवता अपने स्थाई शिविर में निकलकर और हारयान को सुख स्मृद्वि का आर्शिवाद दिया। वहीं देवता के कारदारा पैना राम ने बताया कि देवता आदि ब्रम्हा के स्थाई शिविर से निकलते है। उन्होने कहा कि जव तक बड़ा देवता कतरूसी नारायण के मन्दिर का फाटक नहीं निकला तव तक कोई अन्य देवता अपने मन्दिर से बाहर नहीं निकलते है। उन्होंने ने बताया कि जैसे आज सुबह 4 बजे मन्दिर का फाटक को खेला जाता है। उसके वाद घाटी के सभी देवी-देवता निकलते है। उन्होने कहा कि देवता ने गुर तेजा सिंह के माध्यम से कहा कि इस साल देवी देवता रोग बिमारी को साथा लाए है।, लेकिन उनका निवारण भी होगा, उन्होने बताया कि देवता ने कहा कि सभी देवी – देवता  घाटी के दादा करतूरूसी के पास जा इन बिमारियों का हल निकाला जाएगा। कहा कि सभी लोग मिलझूलकर साथ चलें। वहीं लोगों ने अपने लिए सालभर की सुखशांती का आर्शिवाद भी लिया।वहीं हारयानों सहित सभी को देवते के प्रगाणं में भोग की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now