ऊनाबड़ी खबरराजनीति

उत्तर प्रदेश में भाजपा रचेगी इतिहास-अनुराग सिंह ठाकुर

कहा-1990 के बाद भाजपा करेगी रिपीट

अनुराग सिंह ने  अखिलेश और ममता बनर्जी पर साधे निशाने

कहा  ममता दीदी और अखिलेश यादव सहित पूरा विपक्ष भी नरेंद्र मोदी का मुुुकाबला नहीं सकता

न्यूज़ मिशन

ऊना

उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ईवीएम वाले ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान ही अखिलेश यादव यह समझ चुके थे कि उत्तर प्रदेश में जनता उनको गंभीरता से नहीं ले रही। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची में जेल और बेल के प्रत्याशी शामिल किए गए थे। कुल मिलाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा चेहरे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का चुनाव में भी पहले वाला ही चाल, चरित्र और चेहरा नजर आया है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा जा रहा है, वर्ष 1990 के बाद से उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ के कानून पसंद शासन को उत्तर प्रदेश की जनता ने विजय का आशीर्वाद दिया है।उन्होंने ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहले भी विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर चुकी हैं जिसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी थी। आने वाले समय में भी ममता बनर्जी चाहे जितने मर्जी विपक्षी एकजुट कर ले, पूरा विपक्ष भी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मंगलवार देर शाम ऊना मुख्यालय पहुंचे। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मिलने के बाद अनुराग सिंह ठाकुर सीधे यूक्रेन से लौटे स्टूडेंटस से मिलने पहुंच गए। जहां उन्होंने यूक्रेन से लौटे जिला के सभी छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और वहां की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा भी करवाया। वहीं उनकी भारत वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रिपीट होने का दावा करते हुए अखिलेश यादव को जमकर निशाने पर लिया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने महागठबंधन बनाने का आह्वान करने वाली ममता बनर्जी पर भी जमकर निशाने साधे जिला मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यूक्रेन से लौटे छात्र-छात्राओं से विशेष मुलाकात की। इस दौरान करीब एक दर्जन छात्र-छात्राओं ने अनुराग ठाकुर से अपने तमाम अनुभव साझा किए। वहीं छात्र छात्राओं ने जहां यूक्रेन से भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया, वहीं अनुराग ठाकुर ने भी सभी छात्र छात्राओं की सकुशल वापसी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी देश के युद्ध क्षेत्र से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर लाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध क्षेत्र के साथ लगते देशों में न सिर्फ अपने अधिकारियों बल्कि अपने मंत्रियों को तैनात करते हुए भारत वासियों की सुरक्षित वापसी को सुनिश्चित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now