महिला दिवस के अवसर पर कार सेवा दल संस्था द्वारा एकल महिला को खोल कर दिया गया रोजगार

न्यूज़ मिशन
कुल्लू ज़िला में कार सेवा दल संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक तौर पर सहयोग किया जा रहा है। ताकि गरीब महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।विश्व महिला दिवस के मौके पर (कुल्लू ) निम्मी देवी उम्र 44 पुत्री शायरी राम गांव वग्गणी पोस्ट ऑफिस फोजल तहसील कुल्लू की रहने वाली है उसके परिवार में एक बेटी जिसकी उम्र 24 वर्ष है जो बेरोजगार है निम्मी देवी तलाकशुदा है।निम्मी देवी का तलाक 24 वर्ष पहले हो गया है जो अपने पति से अलग रहती है निम्मी देवी ने बताया कि वह कई वर्षों से दिहाड़ी मजदूरी का काम करके अपना और अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही है 16 वर्ष पहले मिट्टी तेल का चूल्हा फटने के कारण निम्मी देवी का शरीर का काफी हिस्सा जल गया है जिस कारण अब एक हाथ से कार्य करना कम हो गया है निम्मी देवी ने कुछ समय खड्डी में बुनकर का काम भी किया है बच्चों व बड़ों की स्वेटर बनाकर दुकानदारों को सेल करना खड्डी , बुनाई मशीन में काम करने की वजह से उसको सर्वाइकल भी हो गया है डॉक्टर द्वारा सिर चुप कर काम करने के लिए इंकार किया गया है जिससे वह भारी-भरकम काम नहीं कर पाती है तलाकशुदा होने के बावजूद भी उसे पति की तरफ से कोई खर्चा नहीं मिलता है अब स्थिति ऐसी हो गई है कि जीवन यापन करना बहुत ही मुश्किल भरा हो गया किराए के मकान में रहकर किराया देना राशन और अन्य जरूरतें पूरी नहीं होती अपनी बेटी भी बड़ी शादी लायक हो गई है अभी आजीविका का साधन नहीं बन पा रहा का जीवन यापन करना कठिन हो रहा है निम्मी देवी की बेटी ने सोशल मीडिया पर कार सेवादल के कार्यों को देखा तथा संस्था के पास रोजगार खोलने हेतु मदद के लिए एक एप्लीकेशन दी गई और अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में संस्था के सदस्यों को बताया निम्मी देवी कार सेवा दल की मदद से रोजगार दुकान खोल कर देने के लिए प्रार्थना की जिससे उसकी कुछ इनकम हो जाए और अपने घर का गुजारा वह कमरे का किराया दे सके महिला दिवस के अवसर पर संस्था के अधिकारियों आज पतली कुल निम्मी देवी को जीवन यापन के लिए रोजगार खोल कर दिया गया इस नेक कार्य में उपस्थित रहे संस्था के अध्यक्ष श्री मनदीप सिंह डांग, सदस्य राम प्रसाद शर्मा, आजीवन सदस्य कवर शिवपाल, पतली कुल प्रभारी सीताराम शर्मा, आलमि ठाकुर , सोनू ठाकुर , वार्ड पंच नीरू चांदनी उपस्थित रहे



