क्राइमबड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश
पंडोह के स्योग में आल्टो कार पुल से नीचे हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत
मृतक की पहचान 55 वर्षीय योग राज मंडी निवासी के रूप में हुई
पंडोह के स्योग में आल्टो कार पुल से गिरी एक की मौत
- विशाल वर्मा
आज दोपहर को पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आल्टो कार के नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत। करीब दोपहर 1 बजे राष्टीय उच्च मार्ग कुल्लू मंडी पर एक आल्टो कर नम्बर एच् पी 33 ई 5697 स्योगी नाला में गिरी। इस हादसे में मंडी निवासी योग राज उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हुई है । पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी नायरण ठाकुर द्वारा अपनी टीम सहित घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों पता लगाया जा रहा हैं। सनद रहे इस स्थान पर महीने में कोई न कोई हादसा जरूर होता हैं। पुल की एक तरफ रेलिंग न होना सबसे बड़ा कारण है। अगर रिल्लिंग होती तो शायद व्यक्ति की मौत न होती। पंडोह मंडी मार्ग पर सफ़र करना आजकल खतरे से खाली नहीं। फ़ॉरलेन के काम की बजह से यह सारी समस्या हैं।कंपनिया व प्रशासन का इस और कोई ध्यान नही है। स्थानीय पंचायत प्रधान बिना महंत व बी डी सी सदस्य खेम चंद ने लोक निर्माण विभाग से आग्रह व मांग कि इस पुल की जल्द से जल्द रेलिंग लगाई जाए।