कुल्लूदेश विदेशबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

यूक्रेन से सकुशल लौटी एमबीबीएस छात्रा चैरी मान्या से मिले पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा

परिजनों को बेटी की सकुशल घर वापसी के लिए दी बधाई

 

न्यूज़ मिशन

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन के शहर पोल्टावा में अपने साथियों सहित फंसी कुल्लू जिला के जरड़-भुट्टी कलोनी पंचायत की चैरी मान्या सुरक्षित घर पहुंची है। सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत चैरी मान्या की घर वापसी हुई है। सोमवार को पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा ने चैरी मान्या व  परिजनों से मुलाकात की और चैरी मान्या के घर वापसी के लिए परिजनों को बधाई दी साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की भारत वासियों व हिमाचल वासियों की घर वापसी के केंद्र व प्रदेश सरकार का आभार जताया  इस दौरान चैरी मान्या ने आपबीती सुनाई की। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विवाद के कारण पोल्टावा शहर में अपने करीब 60 साथियों सहित फंसी थी  28 फरवरी को रोमानिया से होकर भारत 4 मार्च को केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत पहुंची थी और यहां से प्रदेश सरकार ने उन्हे कुल्लू तक पहुंचाया। जब घर पहुंची तो भावुक नजर आई तो साथ ही इसके परिजन भी काफी भावुक दिखे। हालांकि बेटी के सुरक्षित लौटने पर सभी ने खुशी जाहिर की। उक्त छात्रा और उसके परिजनों ने केें्रद व राज्य सरकार का भी उन्हे घर पर सुरक्षित पहुंचाने के लिए आभार जताया। पूर्व मंत्री खेमराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत सराहनीय कार्य किया है उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है जिसके लिए केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से यह संभव हुआ है उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी विदेश में फंसे सैकड़ों लोगों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाया था जिसके तहत हिमाचल के सैकड़ों लोगों की सुरक्षित घर वापसी हुई है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की एमबीबीएस छात्रा चैरी मान्या व भुंतर के प्रिंस शर्मा भी सुरक्षित घर वापसी हुई है। जिसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार का हम आभार प्रकट करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now