देश में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सिवा कोई और संवैधानिक रूप से कांग्रेस पार्टी का संगठन की रजिष्ट्रेशन नहीं -दीपा दास मुंशी
कहा- प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 31 मार्च तक शुद्व सदस्यता अभियान को करेगी पूरा
न्यूज मिशन
कुल्लू
कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कुल्लू में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहाकि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान वूथ पर स्तर तेज गति से पूरा किया जा रहा है और इस माह 31 मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहाकि हिमाचल प्रदेश के सदस्यता अभियान की प्रभारी दीपा दास मुंशी और सहप्रभारी शमीमा रैना प्रदेश के दौरे पर है।उन्होंने कहाकि सदस्यता अभियान प्रभारी प्रभारी दीपा दास मुंशी और सहप्रभारी शमीमा रैना ने शिमला,सिरमौर,सोलन,हमीरपुर ऊंना,मंडी विलासपुर कुल्लू में जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कॉडिनेटरों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए आगामी रूप रेखा तैयार की जा रही है।उन्होंने कहाकि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और ऐसे में उपचुनावो में कांग्रेस पार्टी ने चारों खाने चित कर दिया है।उन्होंनक कहकि उस हार से भाजपा के नेताओं में हताश है जिससे बजट में लोक लुभावने वादें किए है। ऐसे में प्रदेश 72 हजार करोड़ रूपये से ऋण पर चल रहा है और सरकार के पास कर्मचारियों के वेतन देने के लिए पैसे नहीं।उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री की मजबूरी है चुनाव में जाना है ऐसे में मुख्यमंत्री लोक लुभावने वादें निभाने के लिए पैसे कंहा से लाएगें।उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री हर माह दिल्ली जाकर कर्ज लेकर आते है। प्रदेश सरकार ने बजट में किए वायदे धरातल में उतरने बाले नहीं है।उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी पदेश में शुद्व सदस्यता अभियान चला रही है जिसमें कोई लक्ष्य नहीं है लेकिन जो कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगा वो कांग्रेस पार्टी का कर्मठ सिपाही होगा।उन्होंने कहाकि भाजपा ने मिस कॉल से सदस्यता देकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाई है ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस तरह की सदस्यता नहीं शुद्व सदस्यता पर विश्वास करती है।उन्होंने कहाकि कांग्रेस पार्टी के स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांगती है वो हमारे लोकप्रिय नेता रहे है और आधुनिक हिमाचल के निर्माता है ऐसे में उनके नाम पर वोट मांगना हमारा अधिकारी है।उन्होंने कहाकि भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और शांता कुमार के नाम पर वोट क्यूं नहीं मांगती हम भाजपा से सवाल करते है।उन्होंने कहाकि 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एकजुटता के साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर मजबूती से चुनाव लड़ेगें और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश सदस्यता अभियान की प्रभारी दीपा दास मुंशी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी देशभर में पार्टी का मजबूत कर करने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है ऐसे में हिमाचल प्रदेश में इस बर्ष विधानसभा चुनाव है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी 31 मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा करेगी।उन्होंने कहाकि पिछले साल 15 मार्च को सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई थी। कोरोना महामारी के कारण कुछ परेशानियां हुई लेकिन अब प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को तेज गति से पूरा किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि ऑनलाईन डिजिटल ऐप व ऑफ लाईन सदस्यता फॉर्म के साथ सदस्यता करवाई जा रही है।उन्होंने कहाकि सदस्यता अभियान को पारदर्शिता तरीके से किया जा रहा है जिसमें सदस्य को वोटर आईकार्ड नंबर भी ऐड किया जा रहा है। जो भारत चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज लोगों को सदस्यता की जा रहा0र है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में 25 हजार सदस्यता फॉर्म वितरित किए गए है।उन्होंने कहाकि देश में कांग्रेस पार्टी की अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी संवैधानिक तौर पर रजिष्ट्रेशन पार्टी है इसके इलावा और कोई संगठन रजिष्ट्रेशन नहीं है। कांग्रेस पार्टी की फ्रंटल ऑग्रेनाइजर बहुत सारे है। जिसमें एनएसयूआई छात्रों के लिए,यूथ कांग्रेस युवाओ के लिए,महिला कांग्रेस महिलाओं,कांग्रेस सेवा दल,इंटक कांग्रेस इसके इलावा कोई और संस्थाए नहीं है ऐसे में कोई भी अपने नाम के संगठन चला रहा है उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर,जिलाध्यक्ष बुद्वि सिंह ठाकुर सहित चारो ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।