बड़ी खबरराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 60 साल करने की घोषणा

बजट में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी स बल्ले बल्ले

 न्यूज मिशन
शिमला
हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 2022-2023 का बजट विधानसभा में 51365 करोड़ का बजट पेश बजट  पेश किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में बजट की शुरुआत केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की दूसरी और तीसरी लहर से पहले सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया है । जिससे महामारी में  कम लोगों की जान गई। लोगों की आजीविका भी बनाई रखी । मुख्यमंत्री नेबजट भाषण में कहा कि नाबार्ड से वित्त पोषित होने वाली योजनाओं की प्रति विधानसभा क्षेत्र सीमा बढ़ाकर 150 करोड़ करने की घोषणा।
 विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत राशि 1.80करोड़ से  बढ़कर 2 करोड़ की। विधायक ऐछिकनिधि  राशि 122 लाख रुपये की है। सरकार
 उज्ज्वला के तहत  लाभार्थियों को 3 कुल सिलिंडर मुफ्तदेगी। प्रदेश में 15  करोड़ की लागत से  4 अनाज मंडियाँस्थापित की जाएगी। 2022-2023 के अंत तक 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और  100 गांव प्राकृतिक कृषि मानक के रूप में विकसित होंगे।
 हिमाचल में सेब लाने वाले सत्यानंद स्टोक्स उर्फ सेमुअल इवान स्टोक्स के नाम पर कोटगढ़, थानाधार व आसपास के क्षेत्र को सत्यानंद स्टोक्स ट्रेल के नाम से पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना की घोषणा।
 शिलारू और पालमपुर में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस खोलने की घोषणा। पशु धन गायों को छोड़ने वालों के खिलाफ  सख्त कानून बनेगा और कड़ा 5 नई काऊ सेंचुरी स्थापित करने की घोषणा। निजी गौसदन में प्रति गाय पर अनुदान को 500 रुपय से बढ़ाकर 700 रूपए करने की घोषणा
 दूध की कीमत में प्रति लीटर 2 रुपए बृद्धि की घोषणा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि 70 साल से नीचे के पात्र लोगों को अब 1000 रुपए पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 60 साल करने की घोषणा।अब 60 साल से ऊपर के सभी लोगों को मिलेगी अब संकजीक सुरक्षा पेंशन 70 साल से ऊपर व 70 प्रतिशत से अधिक अपंग को अब 1700 रुपए पेंशन,60 साल से ऊपर की महिलाएं व 65 साल से ऊपर के पुरुष बीना शर्त पेंशन पाने के पात्र होंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने की आयु सीमा 35000 से बढ़ाकर 50000 किया गया। 1000 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण पर 70 करोड़  खर्च करने की घोषणा, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाने पर  32 करोड़ खर्च होंगे
पंचायतीराज प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा ज़िला परिषद अध्यक्ष 15000, उपाध्यक्ष 10000 हर महीने, सदस्य 6000, बी डी सी अध्यक्ष 9000, उपाध्यक्ष 6500 सदस्य 5550, पंचायत प्रधान 5550 हर महीने, उपप्रधान 3500,वार्ड सदस्य 300 रुपए प्रति बैठक मानदेय मिलेगा।  मंडी स्थित सरदार वलभ विभविद्यालय अप्रैल 2022 से पढ़ाई  शुरू होगी। हिम केअर कार्ड के नवीनीकरण की अवधि एक साल से बढ़ाकर तीन साल की। अब सारा साल बना सकेंगे हिम केअर कार्ड। कैदियों को भी मिलेगी हिम केअर कार्ड की सुविधा डॉक्टरों के 500 पद भरने की घोषणा।स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2732 करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा । 60 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को नहीं देना होगा अब कोई बिल। कृषि के लिए बिजली अब 30 पैसे प्रति यूनिट बिल लिए जाएंगे। 1 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर अब 4 हज़ार के स्थान पर 6 हज़ार सब्सिडी मिलेगी। प्रदेश में वर्ष 2022 के अंत तक  1728000 घरों में नल लग जाएंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now