देवभूमि में सिंथेटिक ड्रग्स लाने वालों के खिलाफ कुल्लू पुलिस ने कसा शिकंजा
कसोल में 17 ग्राम चिट्टे के साथ दिल्ली का युवक गिरफ्तार

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
सिंथेटिक ड्रग्स कुल्लू के युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रहा है। इसके लिए कुल्लू पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने
17 ग्राम चिट्टे के साथ कसोल में दिल्ली के एक युवक को पकड़ा है। युवक के पास तलाशी के दौरान यह नशा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी छानवीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 02 मार्च 2022 को विशेष अन्वेक्षण शाखा की टीम कसोल में गश्त पर थी l पुलिस पार्टी कसोल पार्किंग में पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक ने अपनी जेब से कुछ सामान फेंका l युवक द्वारा बिना किसी कारण के सामान फेंकने के कारण पुलिस को शक हुआ कि इस व्यक्ति ने कोई नशीली वस्तु फैंकी है।
आरोपी रोहित, संतनगर दिल्ली से फैंकी गई वस्तु सिगरेट की डिब्बी के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी संतोषजनक जबाब न दे पाया। जब सिगरेट की डिब्बी को चैक किया तो उसमें 17 ग्राम हीरोइन /चिट्टा बरामद हुआ। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।



