कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर मनाया  होली उत्सव 

 कुल्लू जिला के गांव गांव शहर शहर में रंगविरेंगे रंगो से लोगों ने खूब खेली होली

ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में होली पर डीजे की धुन पर हजारों युवा झूमें
अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक होली पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर  आपसी  का दिया संदेश
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भर में भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू जिला में बुराई पर अच्छाई आपसी भाईचारे का प्रतीक होली का त्योहार धूमधाम के साथ बनाया इस अवसर पर लोगों ने ढाल नगाड़ों की थाप पर बड़ी होली  धूमधाम के साथ मनाई। जिलाभर के गांव गांव शहर  शहर में सरवरी,लोअर ढालपुर आखाड़ा व ढालपुर बाजार भुंतर, पतलीकूहल मनाली मणिकर्ण बंजार  में लोगों ने बड़ी छोटी टोलियों  रंगविरेंगे रंगो के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर खूब गुलाल उड़ाया। जिसमें शहर में जगह जगह लोगों ने अपने रिश्तेदारों व मित्रों के साथ होली की परंपरा निभाई। जिसमें नगर परिषद  में लोगों ने मोहल्ले में ढाल नगाड़ों के साथ होली गीत गाकर  लोगों ने एक दूसरों रंग लगाकर भाईचारा निभाया। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भक्त प्रहलाद भगवान के सच्चे भक्त थे और होली में वह नहीं जले और होली का का दहन हो गया हमारे समाज में अच्छाइयां ही अच्छाइयां हो इसलिए इस त्यौहार परलोक सभी तरह के मनमुटाव बुलाकर एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं

वीओ- डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि होली एक पारंपरिक हमारा त्यौहार है और कुल्लू जिला की होली पूरे हिमाचल प्रदेश और देश दुनिया में प्रसिद्ध है उन्होंने कहा कि होला मोहल्ला पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी में आते हैं उन्होंने कहा कि सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शांतिपूर्वक होली खेलेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में मथुरा वृंदावन ब्रज की तर्ज पर होली गई जाती है और कुल्लू में होली का त्योहार अनूठे तौर पर मनाया जाता है उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें भी कुल्लू जिला में होली के त्योहार देखने का मौका मिला है।
वीओ-स्थानीय निवासी पूनम शर्मा ने कहा कि कुल्लू में उमंग खुशियों आपसी भाईचारा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला भर में पिछले कल छोटी होली और आज बड़ी होली पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाई उन्होंने कहा कि महिलाओं की टोली ने अपने मोहल्ले में आसपास सभी घरों में जाकर होली के पारंपरिक गीत गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली के बधाई दी उन्होंने कहा कि लोगों के द्वारा होली के त्योहार पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया उन्होंने कहा कि कुल्लू में जिस प्रकार पारंपरिक तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाता है मुझे नहीं लगता कि पूरे देश में कहीं और इस तरह से लोग होली मानते हैं।।
बाईट-तोरुल एस रवीश, उपायुक्त कुल्लू
बाईट-पूनम शर्मा, स्थानीय निवासी कल्लू
रिपोर्ट-तुलसी भारती, संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now