कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव मंदिर में शिवरात्री के महापर्व पर  देशभर के हजारों श्रद्वालुओं ने शिवलिंग के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग  पर फूल वेल पत्र, दूध दही मख्खन किया अर्पित

बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं में दिखा भोलेनाथ की भक्ति को लेकर खासा उत्साह
जिला कुल्लू के शिव मंदिरों में  शिव भोले के दर्शनों के लिए  उमड़ा  आस्था का  जनसैलाब

न्यूज मिशन

कुल्लू

जिला कुल्लू के प्रसिद्व मंदिर बिजली महादेव में शिवरात्रि के पर्व  पर भोले शंकर के दर्शन के लिए आस्था का जनसैलाव उमड़ा और देशभर के कोने कोने से आए हजारों श्रद्वालुओ ने प्राचीन शिवलिंग के दर्शान किए। बिजली महादेव में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दर्शन किए शिवलिंग पर की पिंडी को दूध, दही, घी, मख्खन, शहद से नेहलाकर व विधिवत पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। प्रशासन की तरफ से श्रद्वालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है। मंदिरा में लंबी लंबी कतारों में खड़े कर होकर श्रद्वालुओं ने घंटों इंतजार के बाद दर्शन् किया।

स्थानीय श्रद्वालु स्मृति ने कहाकि भगवान बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर है ऐसे देशभर से हजारों श्रद्वालु दर्शन के लिए आते है ऐसे में शिवरात्री के पर्व पर भगवान भोलेनाथ का प्रिय दिन ऐसे में भगवान शिवलिंग पर मात्र वेलपत्र चढ़ाने से खुश होते है ऐसे मे भगवान भोलेनाथ सभी की कामनाए पूरी करें।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए वैभव त्यागी ने कहा  बिजली महादेव मंदिर  शिवरात्रि के अवसर पर तीसरी बार पहुंचा हूं।उन्होंने कहा  की में मोक्ष की प्राप्ति के लिए हर साल यहां पर भगवान भोलेनाथ के शरण में आ रहा हूं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आदमी माया मैं लुप्त हो पड़ा है और ऐसे में मैं भी खुद एक आईटी में जॉब करता हूं कार्यों परेशान रहता हूं लेकिन यहां शिवलिंग के दर्शन से शांति मिलती है।

स्थानीय श्रद्धालु चुन्नी नेगी ने कहा कि शिवरात्रि का महापर्व पूरे देश दुनिया में हरसोलश के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में चार-पांच दिनों तक अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है उन्होंने कहा कि बिजली महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। यहां भगवान बिजली महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं उन्होंने कहा कि भगवान बिजली महादेव मंदिर में 12 वर्ष में एक बार बिजली गिरती है। इसलिए प्राचीन चमत्कारी मंदिर में लोगों की अपार आस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now