कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायलयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

न्यूज मिशन
कुल्लू 25 फरवरी।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू श्रीमति आभा चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला, हिमाचल प्रदेश के तत्वाधान में 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय, कुल्लू, मनाली और बन्जार न्यायलयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में आभा चौहान ने अवगत करवाया कि 08 मार्च 2025 की लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चैक से लेन देन के मामले लिए जाएंगे। इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जायेगा। जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं।
        उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामन्दी से किया जाता है व किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोगों को लोक अदालत का भरपूर फायदा उठाना चाहिए व इस संबध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नम्बर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now