कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विंटर कार्निवाल मनुरंगशाला में वीआईपी सीटिंग जोन की 4 फीट की दूूरी पर युवक को सरेआम मौत के घाट उतारा और पुलिस तमाशबीन बनी रही

दक्ष के परिजनों ने पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

विंटर कार्निवाल मनुरंगशाला के मंच पर मर्डर  से  मानवता भी शर्मसार
न्यूज मिशन
कुल्लू
विंटर कार्निवाल  मनाली मनुरंगशाला  में वीआईपी सीटिंग जोन के 4 फीट दूर  दर्शक दीर्घा में  19   बर्षीय दक्ष  का सरेआम  मर्डर हो गया और आरोपी पुलिस जवानों की उपस्थिति में फरार हो गया और  वहां हर कोई तमाशबीन बना रहा। बड़ा सवाल यह है कि आरोपी ने कांच की टूटी बोतल दक्ष की गले में बार  कर सरेआम मौत के घाट उतारा  लेकिन  वहां डयूटी दे रहे पुलिस जवान आखिर क्या कर रहे थे और हत्या करने के बाद हमलावर पुलिस जवानों के सामने  भाग गया  यह काफी हैरान करने वाला है। यहां आम चर्चा है कि शार्प वैपन लेकर कोई दर्शक दीर्घा में कैसे घुस गया  गौर रहे कि  2 दिन पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यहीं मौजूद थे। अब उसी वीवीआईपी दीर्घा की बांई तरफ   4 फीट दूर  बुधवार रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वशिष्ठ गांव के रहने वाले 19  बर्षीय  दक्ष की सांसे  छीन ली ।
हालांकि पुलिस ने हमलावर को काबू करते हुए उस पर अब कानून का शिकंजा कस दिया है, लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस की
निष्क्रियता पर मृतक के परिजन सवाल उठा रहे हैं। इस वारदात से मानवता भी शर्मसार हुई है, युवक की दर्शक दीर्घा में हत्या के बाद भी विंटर कार्निवाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम को आयोजकों ने जारी रखा।
इधर, कुल्लू के पुलिस अधीक्षक डा. गोकुल कार्तिकेयन का कहना है कि खूनी वारदात के बाद वहां तैनात पुलिस कर्मी, लहूलुहान दक्ष को अस्पताल लेकर गए थे, जांच उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बकौल एसपी इस केस में बीएनएस की सेक्शन 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है, हमलावर को पकड़ लिया गया है।
पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की सेक्शन 103 के साथ ही 3 (5) भी जोड़ी है, जांच में यदि कोई और भी संलिप्त पाया गया तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी के मुताबिक दो युवकों में झगड़े के बाद ही यह खबरनामा मर्डर हआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now