न्युली -शैशर परिवहन निगम की बस रूट को विधायक सुरेंद्र शौरी ने हरी झंडी दिखाकर कर किया शुभारंभ
2 दर्जन गांव के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी यातायात की सुविधाएं

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू ज़िला की सैंज घाटी में बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने न्यूली- शैशर परिवहन निगम की बस हरी झंडी शुभारंभ किया इस पहले स्थानीय लोगों ने सैंज पहुँचने पर विधायक सुरेंद्र शौरी का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया । विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के सभी गांव को बस यातायात से जोड़ने के लिए कई सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भविष्य में बंजर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव के ग्रामीणों को परिवहन निगम के बस यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी ।जिससे शैशर व देउरीधार के गांव के लोगों को फ़ायदा मिलेगा । जिसमें न्युली साम्बा टनल बिहाली जंगला वन थुआरी राईधारा , सेरी ,चनाइड़ी , मनाहरा ,छतरा दला ,पटाहरा कैंची , खाईन ,बजाहरा, मनु ऋषि मंदिर कैंची, सिहण , तुंग , जलहरा , कुंआरा आगे , पचीतयरा नाला, तल्याहरा कोठी इन गांवों को फायदा मिलेगा । मनु महाराज मंदिर कमेटीप्रधान महेंद्र सिंह पालसरा, नीमत राम, गिरधारी लाल , अजय कुमार, राहुल ठाकुर, बिहारी लाल, डावे राम, मोहर सिंह,अजय ठाकुर वह मीरा बाई का कहना है परिवहन निगम की बस कुल्लू से सुबह शैशर के लिए चलाई जाए। ग्रामीण जल्द ही डीसी कुल्लू व आरएम कुल्लू से मिलेंगे।



