जलशक्ति विभाग में हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा घपला- सुंदर सिंह ठाकुर
नई राहे नई मंजिलें योजना में कुल्लू जिला की हुई अनदेखी नहीं मिला शून्य बजट
विधानसभा बजट सत्र में सरकार से मांगा जवाब कुल्लू जिला के साथ क्यो हुआ भेदभाव
न्यूज मिशन
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए ।उन्होंने कहाकि भाजपा की जय राम सरकार ने भाजपा के ठेकेदारों को फायदा पहुचाने के लिए रजिष्ट्रेशन करवा कर बड़ी बड़ी योजनाओं के विकास कार्यो को स्पलीट अप वर्क किया जिससे बड़े बडे विकास कार्य खराब हुए है जब सरकार की तरफ से निदेश स्पष्ट निर्देश है कि बड़े विकास कार्यो के लिए स्पलीटअप नहीं कर सकते । उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में मंडी ठेकेदारों को ज्यादातर सरकारी निर्माणाधीन कार्यो का काम दिया जा रहा है। जिससे कई विकास कार्यो ठप्प है और कुल्लू के ठेकेदारों बेरोजगार घुम रहे है।उन्होंने कहाकि विधानसभा सत्र में सरकार से 2017-18 में रजिष्ट्रेशन का डाटा मांगा है और आरटीआई से भी सूचना मांगी है।उन्होने कहाकि 2021-22 में जलशक्ति विभाग मे सबसे बड़ा घपला हुआ है जिसमें पंप ऑप्ररेटर,पैरा फिलर व मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में कुल्लू विधानसभा के लोगों को रोजगार नहीं मिला है। इस समले को लेकर सरकार को विधानसभा बजट सत्र में घेरगें और इस मामले को उच्च न्यायलय में लड़ाई लड़ी जाएगी।उन्होने कहाकि जलशक्ति विभाग में भारी अनियमिताए हुई है जिसमें अपने चेहतों को फर्जी एक्सपीरियंस के नियुक्ति दी है।उन्होंने कहा जलशक्ति विभाग में कुल्लू विधानसभा के युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया और मंडी के लोगों के नियुक्त किया गए है। ज्यादातर मंडी के एक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोजागर दिया गया है।उन्होने कहाकि नई राहे नई मंजिले योजना के तहत कुल्लू जिला को शून्य बजट मिला है। नई राहे नई मंजिले योजना का पूरा ब्यौरा मांगा है किस जिले को कितना पैसा आया है इसके लेकर सरकार से आंकडा मांगा है इन सभी मुद्दे को लेकर सरकार को विधानसभा बजट सत्र में घेरा जाएगा। कहाकि बजट सत्र 23 फरवरी से 15 मार्च तक चलेगा इस दौरान सरकार को विभिन्न् मुद्दों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी घेरगी।उन्होंने कहाकि प्रदेश में कई ज्वलंत मुद्दे है । जिसमें कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग,ऑऊट सोर्स कर्मचारियों की समस्याए,आंगनबाड़ी आशा वर्कर की समस्याए।इसके इलावा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा में बिजली पेयजल व सिंचाई की समस्याए है।कुल्लू जिला से भेदभाव हुआ है जिसमें भुभूजोत टनल,जलोड़ी जोत टनल का निर्माण नहीं हुआ है। इसके साथ भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण नहीं हुआ है। उन्होने कहकि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।पिछले 4 सालों से ,घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न के साथ कई चोरी की बारदाते हो रही है। उन्होने कहाकि सरकार ने पिछले 2 सालों से मंडी में इंटरनेंशनल भर्ती के लिए 1 हजार करोउ रूपये रखा है लेकिन उस पैसे का उपयोग नहीं हो रहा है।उन्होंने कहाकि कुल्लू विधानसभा से सरकार का सौतेला व्यवहार किया गया है और कई फोरलेन के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का काम धीमी गति से चल रहा है।उन्होंने कहकि मुख्यमंत्री खराहल घाटी के पेयजल योजना का शिलान्यास किया लेकिन उसमें अभी ठेकेदार को भी काम अवार्ड नहीं हुआ है। कुल्लू विधानसभा में जलशक्ति विभाग में पंप ऑप्ररेटर,पैरा फिटर व मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में बाहर के लोगों को रोजगार दिया गया है।इसको लेकर भी सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग में रेडियालॉजिस्ट के पद खाली है जिसमें लोगों को ईलाज के लिए निजी अस्पतालो में रूख करना पड़ रहा है उन्होने कहाकि शिक्षण संस्थानों मे शिक्षको की कमी है।उन्होंने कहाकि सभी मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।



