कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
बाबा भीम राव अंबेडकर का जहाँ अपमान हो ऐसा हिन्दू राष्ट्र हिंदू धर्म नहीं चाहिए-अमर चंद शालाठ
कहा- राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण

बाबा भीम राव अंबेडकर का जहाँ अपमान हो ऐसा हिन्दू राष्ट्र हिंदू धर्म नहीं चाहिए-अमर चंद शालाठ
कहा- राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण
भीम ज्योत फाउंडेशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में भीम ज्योत फाउंडेशन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में रोष रैली निकाली। इस दौरान भीम ज्योत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद शालाठ की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगों ने ढालपुर प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकली।इस दौरान सभी प्रदर्शन कार्यो ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर घंटो धरना प्रदर्शन किया। इस कुरान उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
भीम ज्योत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद शालाठ ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी की थी उसके बाद पूरे देश भर में अनुसूचित जाति के विभिन्न समुदायों ने गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में धरना प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि संविधान में जब से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी पिछड़ा वर्ग को ताकत मिली है उसे ताकत को खत्म करने के लिए बहुत से नेता देश को अपने आप की जागीर मान रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में हिंदू राष्ट्र के नाम पर संविधान के साथ छेड़छाड़ की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार कुछ नेता संविधान को कमजोर करने के लिए कई तरह की अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं यह बहुत निंदनीय है और चिंताजनक है उन्होंने कहा कि आज कुल्लू में भी जिस प्रकार भी ज्योत फाउंडेशन के द्वारा अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी पिछड़ा वर्ग के विभिन्न समुदायों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का जहां अपमान हो और नेता हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हो इस तरह का हिंदू राष्ट्र हमें नहीं चाहिए जहां पर बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा हो उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ इस देश के करीब 85% लोग जुड़े हैं और आज वह सड़कों पर है उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार 10% लोगों के पास इस देश के 70 प्रतिशत माल्यात है और इस देश के गरीब लोगों के पास दो वक्त की रोटी खाने के लिए भी दिखाते जल्दी पड़ रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में 80 करोड लोगों को 5 किलो राशन जीत रखा जा रहा है क्या इस देश के हालात हो गए हैं और ऐसे में आज जिस प्रकार नेता हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं और पिछले 5000 वर्षों से जिस प्रकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया है उन्होंने कहा कि समाज आज भी जिस प्रकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करती है वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे में सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे है।



