कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू ने शराब बनाने व अवैध शराब बेचने वालों पर कसा शिकंजा-मनोज डोगरा

न्यूज मिशन
कुल्लू 13 दिसम्बर।
आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू के उपायुक्त मनोज डोगरा ने जानकारी देते  हुए बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला कुल्लू ने शराब बनाने व अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने कुल्लू जिला के बाहरी सिराज क्षेत्र के लूहरी, निथर, बागीपुल व बागा सराहन तथा निरमण्ड क्षेत्र में निरीक्षण दल द्वारा वीरवार 12 दिसंबर 2024 को 17-18 संदिग्ध किराना दुकानों, फूड जॉइंट्स व चिकन कार्नर में दबिश दी। निरीक्षण के दौरान बागा-सराहन में व्यापारिक परिसर में अवैध शराब रखने का एक मामला पाया गया जिसमें किंगफिशर स्ट्रांग बियर, 19 बोतल, टूबर्ग प्रिमियम बीयर, 3 बोतल, देसी शराब उना नं.1, 13 बोतल, ओल्ड मॉन्क रम, 3 बोतल व रॉयल स्टैग, 6 बोतल जब्त की गई। दूसरा मामला बागीपुल के पास हिमरी बावड़ी में पकड़ा गया जिसमें देशी शराब उना नं0-1, 39 बोतल, व अंग्रेजी शराब, 11 बोतल जब्त की गई।  तीसरा मामला निरमण्ड के समीप पकड़ा गया जिसमें देशी शराब उना नं0-1, 28 बोतल जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग की इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
उक्त क्षेत्रों में अवैध शराब बेचे जाने बारे सूचना मिल रही थी, उसी कड़ी में उपर्युक्त छापेमारी व बरामद की गई है। उन्होंने आगे बताया कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। इस विभागीय निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त आबकारी जीवन वत्सी, आबकारी अधिकारी फूलचंद तथा सहायक आबकारी अधिकारी नेत्र सिंह तथा  सहयोगी कर्मचारी रविकांत, ज्ञानचन्द व गोपाल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now