कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे 2 साल आपसी लड़ाई झगड़े में गवां दिए-महेश्वर सिंह

कहा-सीपीएस को बचाने के लिए सरकारी पैसों का हो रहा दुरूपयोग

प्रदेश सरकार के 2 साल का जशन लोगों की आंखों में धूल झोंकने का किया काम
न्यूज मिशन

कुल्लू
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने प्रदेश सरकार के 2 साल के जश्न पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में तालमेल नहीं है और 2 साल में सरकार और संगठन के आपसी उलझन में ही गवां दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए 2 साल का जशन बनाया। कई सरकार और संगठन के बीच आपस के झगड़े के कारण प्रदेश की जनता को भुगत भोगी बनना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे और आगे को प्रदेश की जनता का काम हो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सब कुछ जानते हैं और जनता भी सब कुछ जानती है कि क्या विकास कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्रकार की सेवाओं में टैक्स में बढ़ोतरी की है उसे जनता को सरकारी सेवाओं के लिए भारी फीस देनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल में यहां तक की हिमाचल भवन दिल्ली में एक्शन तक पहुंच गया था।  उन्होंने कहा कि  जिस प्रकार प्रदेश सरकार ने असवैधानिक तौर पर सीपीएस की नियुक्ति की थी अब सरकार उनको बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रही है और इसके लिए प्रदेश की जनता के खजाने दुरुपयोग किया जा रहा है । ऐसे केस की फीस भी भारी भरकम होती है जिससे जनता के पैसे की बर्बादी की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र के पैसे जिस पर्पज के लिए आए हैं उसी पर्पज के लिए उसे करें ताकि प्रदेश की जनता को फायदा मिल सके। उन्होंने कहाकि पिछले साल आपदा में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनको अभी तक भी मुआवजा नहीं मिला है और वह अभी तक भी प्रभावित रातस्व विभाग और अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल में हर जगह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सबसे बुरी बीमारी है जिससे कई बार कब और कई बार अधिक भ्रष्टाचार होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now