बड़ी खबरमंडीहिमाचल प्रदेश

पढ़ाई में आड़े नहीं आने दी गरीबी, मंडी के भाई-बहन ने भरी सफलता की उड़ान

भाई-बहन ने कड़ी मेहनत कर स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता बनकर सफलता हासिल की

न्यूज मिशन
कुल्लू
मंडी जिला की तहसील थुनाग के बनयाड़ गांव निवासी 2 भाई-बहन ने पढ़ाई के बीच गरीबी को आड़े नहीं आने दिया और अपने सपने को साकार करने के लिए दुकानों व ढाबों तक में काम किया। ये दोनों होनहार भूपेंद्र (27) और बहन पुष्पा देवी (29) हैं। किसान धनदेव के घर जन्मे इन दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहनत कर स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता बनकर सफलता हासिल की है। मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे इन दोनों भाई-बहन ने मुश्किल परिस्थितयों से जूझते हुए 63 पदों में अंग्रेजी विषय प्रवक्ता की फाइनल सूची में अपना नाम अंकित करवाया है। इनके पिता धनदेव पेशे से किसान और माता मघी देवी गृहिणी हैं।
भूपेंद्र और पुष्पा देवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरोल और लंबाथाच काॅलेज से पढ़ाई पूरी की है। भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने बीएड करने के बाद दुकानों और ढाबों में काम किया और पढ़ाई जारी रखी। घर की जिम्मेदारियों से लेकर सामाजिक दबाव को उन्होंने अपने पढ़ाई के बीच कभी भी आड़े नहीं आने दिया। कम सुख-सुविधाओं के चलते इन्होंने पुस्तकालय में अपनी पढ़ाई जारी रखी और इसकी बदौलत उन्हें सफलता मिली। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। भूपेंद्र और पुष्पा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल असंभव नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now