कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

वन विभाग के कुल्लू सर्कल में 180 हैक्टेयर वन भूमि पर आगजनी से 5 लाख की संपत्ति  हुआ नुक्सान-संदीप शर्मा

कहा- पार्वती डिवीजन में आगजनी के 6 मामले कुल्लू डिवीजन में 2 मामले हुए रिपोर्ट

जंगलों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में जंगलों में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है पिछले दो सप्ताह में कुल्लू सर्कल में आठ जगहों पर जंगलों में आगजनिक की घटनाएं रिपोर्ट हुई है ऐसे में जंगलों में आगजनिक की घटना से करीब 180 हेक्टेयर वन भूमि पर पेड़ पौधे नष्ट हुए हैं जिसमें ₹500000 की संपत्ति इंसान का आकलन किया गया है। कुल्लू और पार्वती  वन मंडल में आगजनी की घटना से जंगलों में पेड़ पौधे जीव जंतु पशु पक्षियों के नष्ट होने से पर्यावरण को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। वन विभाग के द्वारा जंगलों में आगजनी की घटना को रोकने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
 वन विभाग कुल्लू सर्कल के कंजरवेटर संदीप शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में फायर सीजन विंटर फायर ज्यादा होती है उन्होंने कहा कि पिछले 2 हफ्तों में कुल्लू सर्कल में कुल्लू डिवीजन और पार्वती डिवीजन में कुल 8 जंगलों में आगजनी के मामले सामने आए हैं उन्होंने कहा कि जिसमें करीब 180 हैकटेयर वन भूमि पर आगजनी से जंगलों में प्लांटेशन व पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि साथ जंगलों में आगजनिक की घटना में 5 लाख रुपए के संपत्ति का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि पिछले कल पार्वती वन मंडल के तहत बड़ा भूमि पंचायत के साथ लगते जंगल में भयंकर आगजनिक की घटना हुई है जिसमें वन विभाग अग्रशमन विभाग डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आज बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की वन विभाग की तरफ से 35 बीघा में आग जल से हुए नुकसान का रिपोर्ट तैयार की जा रही है उन्होंने कहा कि फायर सीजन में एक्चुअल जो लॉस की असेसमेंट वह रेनी सीजन के बाद रिपोर्ट तैयार की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now