7 मार्च को लारजी में होगा पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधि संगठनात्मक ढांचे का गठन -टीसी महंत
पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधि संगठन विधानसभा चुनाव क्षेत्र बंजार के बैनर तले लारजी में जुटे 40 ग्राम पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधि

न्यूज़ मिशन
बंजार 21 फरवरी
बंजार विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले चार जिला परिषद वार्डों खोखण रैला धाऊगी कोठी चैहणी आदि से संबंधित लगभग 60 ग्राम पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने अपने परंपरागत मतदाताओं पर आधारित चार प्रमुख बिंदुओं का समय रहते निराकरण करने के लिए विस बंजार के पूर्व जनप्रतिनिधियों को लामबंद करने की कवायद शुरू कर दी जिसके चलते प्रथम चरण में 5 फरवरी 2022 को विस वंजार की 25 पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर वंजार से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है
उसी कड़ी में सोमवार को विस बंजार के केंद्र स्थल लारजी में उपरोक्त 4 जिला परिषद वार्डों की 60 में से 40 ग्राम पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधियो ने पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधि संगठन के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष उप प्रधान परिषद जिला कुल्लू टीसी महंत की अध्यक्षता में लारजी में बैठक आयोजित करके भावी रणनीति को अंतिम रूप देते हुए 7 मार्च 2022 को लारजी में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें पूर्व जनप्रतिनिधि संगठन विधानसभा क्षेत्र बंजार की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा जिला स्तरीय पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधि संगठन की कवायद शुरू करने के लिए डेलीगेटों का भी मनोनयन किया जाएगा
इस दौरान अध्यक्ष मंडल के सदस्यों पूर्व पंचायत समिति बंजार के अध्यक्ष सीबी नेगी पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप बिष्ट पूर्व पंचायत समिति बंजार के उपाध्यक्ष अजीत राठौर पूर्व पंचायत समिति कुल्लू के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व समिति सदस्य दसमी राम पूर्व पंचायत समिति बंजार की अध्यक्षा कृष्णा देवी पूर्व प्रधान डोला सिंह महंत पूर्व प्रधान बिना पूर्व समिति सदस्य रामकृष्ण चौहान पूर्व प्रधान रविंदर कुमार पूर्व प्रधान राजकुमार पूर्व प्रधान मोतीराम पूर्व उपप्रधान बालमुकुंद पूर्व प्रधान सूरज मणि पूर्व प्रधान बिना भारती पूर्व प्रधान फूला देवी कांता महंत आदि ने संयुक्त बयान में कहा की उपरोक्त पूर्व जनप्रतिनिधियो के संगठन का एकमात्र लक्ष्य अपने परंपरागत मतदाताओं पर आधारित निम्नलिखित 4 मदो पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संगठित होकर निस्वार्थ भाव से कार्य करना रहेगा
मदद नंबर 1 मतदाताओं के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने मदद नंबर 2 उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटाने करवाने मदद नंबर 3 मतदाताओं के वर्षों से अधर में लटके विकास कार्यों को समय रहते पूर्ण करवाने मदद नंबर 4 पंचायतों के उपेक्षित वर्ग को उचित न्याय दिलवाने
के अतिरिक्त पूर्व जनप्रतिनिधियों को पूर्व विधायकों पूर्व मंत्रियों पूर्व सांसदों की तर्ज पर पंचायती राज संस्था की त्रिस्तरीय प्रणाली के अनुपात के हिसाब से 1000 से लेकर 5000 तक की पेंशन शुरू करवाने की मांग भी की जाएगी ताकि पूर्व पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधियो को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के पूर्व विधायकों की तर्ज पर सम्मानजनक पेंशन के प्रावधान के परंपरा शुरू हो सके जिसके लिए पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधि संगठन के बैनर तले बंजार विधानसभा चुनाव क्षेत्र के पूर्व मैं रहे नुमाइंदे संगठित होने लगे हैं
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में इस संगठन को विधानसभा स्तर पर प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है जबकि दूसरे चरण में जिला स्तर पर तीसरे चरण में राज्य स्तर पर पंचायती राज पूर्व जनप्रतिनिधियों का विशाल संगठन खड़ा किया जाएगा ताकि उपमंडल स्तर पर जिला स्तर पर प्रदेश स्तर पर संगठित होकर अपने परंपरागत मतदाताओं की समस्याओं का प्रदेश में सत्तासीन होने वाली सरकारों प्रशासनिक अधिकारियों विभाग अधिकारियों से निराकरण करवाया जा सके इस बैठक में दो पूर्व जिला परिषद सदस्य दो पूर्व पंचायत समिति बंजार के अध्यक्षों दो पूर्व पंचायत समिति के उपाध्यक्षों 15 पूर्व समिति सदस्यों 15 पूर्व प्रधानों 10 पूर्व उप प्रधानो 15 पूर्व वार्ड पंचों ने भाग लिया



