कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नगर परिषद कुल्लू की डेढ दर्जन दुकानदारों ने दुकानें बढ़ाकर किया अवैध निर्माण अतिक्रमण-हरी सिंह यादव

कहा- सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने बालों को नोटिस देकर हटाने के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग की सड़क  किनारे और  व्यास नदी  किनारे अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम लगातार जारी

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला में जिला प्रशासन के द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।जिला प्रशासन क़ी संयुक्त कमेटी ने नगर परिषद कुल्लू कार्यालय से व्यास मोड़ तक लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे दोनों तरफ अवैध निर्माण और अतिक्रमण करने वालों पीला निशान लगाकर हटाने के निर्देश दिए है यही नहीं नगर परिषद कुल्लू के द्वारा किराए पर दी डेढ दर्जन दुकानों को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण किया है जिनको तोड़ने के लिए नोटिस दिए है। कुल्लू जिला में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की तरफ से लगातार अवैध कब्जा धारकों और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैएग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और नोडल ऑफिसर हरि सिंह यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार कुल्लू जिला मुख्यालय नगर परिषद कुल्लू में लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे और व्यास नदी के किनारे अवैध कब्जा को लेकर ब्यावर मांगा है उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसके तहत राजस्व विभाग लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद कुल्लू के संयुक्त सदस्यों का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर में नगर परिषद कुल्लू की डीड दर्जन दुकानें जिन दुकानदारों को किराए पर दी गई है उन्होंने दुकानों को आगे बढ़ाकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है जिनको हटाने के लिए नगर परिषद कुल्लू और प्रशासन की सयुक्त कमेटी की तरफ से नोटिस दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू में लोक निर्माण विभाग की सड़क पर ज्यादातर लोगों ने अतिक्रमण  कर पौड़ी और छज्जे बढ़ाए है उनको नोटिस देकर अतिक्रमण  हटाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नियम है कि लोक निर्माण विभाग की सड़क से बाहर 5 मीटर तक के दायरे में कंस्ट्रक्शन नहीं की जा सकती है उन्होंने कहा कि नए निर्माण कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा नोटिस दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू अखाड़ा बाजार की पार्किंग में भी लोगों के द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिसको लेकर भी डिमार्केशन की जानी है उन्होंने कहा कि पूरे एरिया में डिमार्केशन कर जिन-जिन लोगों ने अवैध निर्माण या अतिक्रमण किया है उनको हटाने के लिए लगातार महिम चल रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now