कुल्लूकृषि बागवानीबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पारिस्थितिकी(इकोलॉजी) और पर्यावरण को बचाकर जनजातीय क्षेत्रों के किसानों का किया जाएगा विकास-प्रो चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने लाहौल में कोल्ड स्टोर और सब्जी मंडी का किया शिलान्यास

न्यूज मिशन
केलांग, 21 नवम्बर।
कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा है कि पारिस्थितिकी (इकोलॉजी) और पर्यावरण को बचाकर प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के किसानों का विकास किया जाएगा। प्रो0 चंद्र कुमार केलांग में कृषि और आतमा परियोजना लाहौल स्पिति द्वारा आयोजित किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने लाहौल स्पिति के दालंग में एक करोड़ की लागत से बनने वाले कोल्ड स्टोर का शिलान्यास किया। उन्होंने कारगा में बननी वाली सब्जी मंडी का भी शिलान्यास किया। इस सब्जी मंडी के लिए प्रथम चरण में 1.21 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के लिए दूसरे चरण में इसके लिए 2.50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
 उन्होंने कहा कि लाहौल के किसान अन्य इलाकों के मुकाबले ज्यादा प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इससे उन्होंने पूरे देश में अलग पहचान बना ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों द्वारा कृषि में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने के लिए जैविक खेती को अपनाने के लिए बढ़ावा दे रही है। जैविक खादों द्वारा तैयार उत्पादों का अलग मूल्य तय किया जा रहा है। गेहूं का 40 रुपये और मक्की का 30 रुपये प्रति किलो मूल्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की मंडियों में प्राकृतिक खेती कर उगाई गई सब्जियों की बिक्री के लिए अलग से जगह प्रदान की जाएगी।
उन्होेंने कहा कि लाहौल में रोहतांग टनल बनने से पारिस्थितिकी तंत्र में बदलाव आया है। बर्फभारी कम होने लगी है। यहां अब भारी संख्या में गाड़ियां और पर्यटक आ रहे हैं। लाहौल को बचाने के लिए इन पर नियंत्रण करना आवश्यक हो गया है। उन्होेंने स्थानीय विधायक अनुराधा राणा द्वारा उठाई गई मांगों पर कहा कि इन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
विधायक अनुराधा राणा में कोल्ड स्टोर और सब्जी मंडी का शिलान्यास करने के लिए कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कि कोल्ड स्टोर और सब्जी मंडी के बन जाने से यहां के किसान जरूर लाभान्वित होंगे। उन्हांेने क्षेत्र की विभिन्न मांगों को भी मंत्री के सम्मुख रखा।
किसान मेले में प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों ओम प्रकाश, राम लाल, मोती लाल, मूल राज, चेतन दोरजे, रनबीर सिंह, बलवीर सिंह, टाशी दावा, अशोक कुमार, तेनजिन नोरबू, तेनजिन शेराब बोध, राजेश, प्रेम लाल, तोग चंद और राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया।
मेले मेें कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आतमा), पशु पालन, कृषि विज्ञान केन्द्र कुकुमसेरी, उद्यान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और आयुष विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदशर्नियां भी लगाई गई थीं। जिनका मंत्री द्वारा अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष एपीएमसी कुल्लू व लाहौल स्पिति राम सिंह मियां, जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, जिला कांग्रेेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कारदो, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, परियोजना निदेशक आतमा डॉ भूपेन्द्र सिंह, उप परियोजना निदेशक डॉ वर्षा गुप्ता और डॉ अर्जुन, जिला कृषि अधिकारी डॉ गगन प्रदीप सैणी अन्य गणमान्य अतिथियों सहित जिला भर से आए किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now