कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवल छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित  करने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म- डॉ ललित अवस्थी

कहा-छात्र छात्राओं को टैलेंट दिखाने के लिए एक मौका जरूरी

 

कुल्लू अटल सदन के सभागार में चार दिवसीय यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 का हुआ विधिवत शुभारंभ

प्रदेश भर के 12 जिलों के 25 कॉलेज के 700 से अधिक छात्र-छात्राएं ले रही भाग

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय अटल सदन के सभागार में एचपी यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 का शुभारंभ वाईस चांसलर सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी डॉ ललित अवस्थी ने किया इस मौके पर कुल्लू महाविद्यालय के प्रोफेसर और प्रदेश भर से आए कोऑर्डिनेटर में वाइस चांसलर ललित स्वास्थ्य का पुष्प भेंट कर स्वागत किया इस दौरान कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मनदीप शर्मा ने वाईस चांसलर डॉक्टर ललित अवस्थी को कुल्लवी शॉल टोपी व समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस तुरंत वाइस चांसलर डॉ ललित अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया यूथ फेस्टिवल में प्रदेश भर के 12 जिलों के 25 कॉलेज के करीब 700 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रही है जिसमें चार प्रकार के प्रतियोगिता वन एक्ट पे, नाटक,माइम, मिमिक्री में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के वाईस चांसलर डॉ ललित अवस्थी ने कहा कि यूथ फेस्टिवल के शुरुआत कुल्लू महाविद्यालय में हुई है उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र यूथ फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए यूथ फेस्टिवल का मंच है उन्होंने कहा कि इसी मंच से छात्र-छात्राएं आगे चलकर एक्टर संगीतकार गीतकार बनते हैं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों में अच्छा टैलेंट है और जिस प्रकार मैंने यहां पर कार्यक्रम देखे हैं उसमें छात्र-छात्राओं ने जिस प्रकार अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है उनके टैलेंट में कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र से भी छात्र इस यूथ फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि मैंने अपने भाषण में भी कहा कि जिंदगी में एक मौका मिलना चाहिए और एक अच्छे टैलेंट के लिए इस तरह के मंच से प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और जिससे छात्र आगे जाकर स्टार आर्टिस्ट बनते हैं और इसके लिए कुल्लू महाविद्यालय के द्वारा भव्य आयोजन किया गया है

कुल्लू महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मनदीप शर्मा ने कहा कि यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 में प्रदेश भर के 25 कॉलेज वन एक्ट प्ले में है जो 35 मिनट का होता है उन्होंने कहा किसके मायम, नाटक,मिमेकरी चार प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई है उन्होंने कहा कि 700 छात्र छात्राएं भाग ले रही है उन्होंने कहा कि इनके रहने खाने पीने का उचित प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर तक चलने वाले इस यूथ फेस्टिवल ग्रुप 4 में छात्र-छात्राएं अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मंच यूथ फेस्टिवल का है यह से टैलेंट दिखाने वाले प्रतिभा बंद छात्र छात्राएं आगे चलकर बड़े परदे और छोटे पर्दे में अपने एक्ट्रेस एक्टर की भूमिका निभाएंगे और इसमें जो जज है उनकी क्वालिफिकेशन नेशनल इंटरनेशनल लेवल की है महाविद्यालय के छात्रों के लिए यह अपनी प्रतिभा को दिखाने का सबसे अच्छा मंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now