कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया, बांग्लादेश बनाया और सिक्कम को भारत में मिलाया- संजय गुप्ता

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जंयति पर कांग्रेसजनों किया याद

न्यूज मिशन

कुल्लू

पूरे देशभर में  प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी 107 वीं जयंती पर कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्वाजंलि दी इस मौके पर कुल्लू कांग्रेस   कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की इस दौरान कांग्रेसजनो ंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद किया।-जिला कुल्लू कांग्रेस मिडिया प्रभारी संजय गुप्ता के द्वारा देश की प्रथम प्रधान मंत्री को पुष्प अर्पित कर श्रंद्वाजली दी गई। इस दौरान उन्होने कहा कि इंदिरा जी को लौहा पुरुष कहा जाता था और वो देश की प्रथम प्रधानमंत्री रही है। देश के वासियों और नए युग के युवाओं को भी यह जानकारी होनी चाहिए कि देश के हमारे लिए आयरन लेडी कहने वाली स्वर्गीय इंदिरा गांधी कि आज 103वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन्हें आयरन लेडी के खिताब भी मिला था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहकर किस प्रकार से देश की सेवा की है उन्होंने कहा कि देश को किस प्रकार से आगे बढ़ाया और आधुनिक भारत की नीव रखी गई है और इस प्रकार से गांधी ने अपना दायित्व निभाया है और देश की सेवा करते करते अपनी जान गवाई आज सभी देशवासी इंदिरा गांधी को याद कर रहे हैं सभी कांग्रेस जनों ने आज के दिन इंदिरा गांधी को याद किय उन्होने 13 साल की उम्र में अंग्रेजों के साथ विद्रोह करके जेल गए थे। उनका कार्यकाल बहुत सफल रहा। उन्होंने जो पाकिस्तान को युद्ध में हराया, बांग्लादेश बनाया और सिक्कम को भारत में मिलाया और भी बड़ी उपलब्धियां उनके नाम पर है बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया राजाओं के राज को भी खत्म किया गया और उनका बहुत सारा योगदान है।बहीं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की संस्थापक, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी, श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर एनएसयूआई हरिपुर , कुल्लू , बंजर महाविद्यालय के छात्रों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।यह कार्यक्रम पूर्व में रहे ज़िला महासचिव गौरव ठाकुर , विशाल ,कुशवंत , गीतांजलि ,कुणाल , कार्तिक द्वारा किया गया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now