कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मंडी में 4 किलो 702 ग्राम चरस के साथ जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरफ्तार
न्यूज मिशन
कुल्लू
मंडी जिला के तहत बीएसएल पुलिस थाना के पुलिस दल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रविवार को नरेश चौक पर नाकाबंदी के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली-चंडीगढ़ बस की चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से 4 किलो 702 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान चमन लाल पुत्र हंस राज निवासी पलूरा, डाकघर मावा, जिला सांबा (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार चौकसी बरत रही है। चमन लाल बस में चरस को ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका यह प्रयास नाकाम हो गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन का भी खुलासा किया जा सके। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।



