कारोबारक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
जॉइंट इंस्पेक्शन टीम ने नियमों का उलंघन करने बाले कसोल, चोज ,छलाल में 45 होमस्टे होटल कारोबारियों नोटिस किए जारी -सुनयैना शर्मा

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला प्रशासन की जॉइंट इंस्पेक्शन टीम ने मणिकर्ण घाटी के कसोल,चोज, छलाल में बिना रजिस्ट्रेशन और रजिस्टर मेंटेन, पॉल्यूशन व अधिक कमरों की अकोमोडेशन उपयोग करने वाले पर्यटन कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। जॉइंट इंस्पेक्शन टीम ने पिछले सप्ताह भर में 45 होमस्टे होटल में नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किए हैं।जिससे जिलाभर में नियमों का उलंघन करने बाले पर्यटन कारोबारियों में हडक्ँप गया है। जिला प्रशासन को लंबे समय में शिकायत मिल रही थी घाटी में कई जगह बिना पंजीकरण औैर परमिशन के बाद बावजूद अधिक कमरों में व्यवसायिक गतिविधियां चला रहे है। जिससे सरकार के राजस्व को नुक्सान हो रहा है ऐसे में प्रशासन की ज्वाइंट इंस्पेक्शन टीम ने औचक निरिक्षण कर कार्रवाई को अंजाम दिया है और आने बाले समय में भी ज्वाइंट इंस्पेक्शन टीम नियमों का उल्ंघन करने बालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाएगी।
कुल्लू जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने कहां की जिला प्रशासन की जॉइंट इंस्पेक्शन टीम ने पिछले एक सप्ताह में कसोल,चोज, छलाल में पर्यटन टीसीपी पॉल्यूशन फॉरेस्ट रेवेन्यू विभाग ने एसडीएम कल्लू की अध्यक्षता में वाचन निरीक्षण किया जिसमें 45 ऐसे होटल होमस्टे चलने वाले व्यवसाईयों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई है और उनको नोटिस जारी किए हैं जिसमें बिना रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर रिकॉर्ड मेंटेन और परमिशन से अधिक कमरों की अकोमोडेशन उपयोग करने पर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई अमल में लाई है उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक कारोबारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से शिकायतें मिल रही थी कि मणिकंदन घाटी के कसोल, चोज और छलाल में बहुत सारे टूरिज्म यूनिट बिना रजिस्ट्रेशन और इलीगल एक्टिविटीज कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जॉइंट इंस्पेक्शन टीम ने इंस्पेक्शन में खामियां पाई है जिसके आधार पर पर्यटन कारोबारी के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाएगा की नियमों का उल्लंघन ना हो और प्रॉपर तरीके से होटल होमस्टे कारोबारी नियम अनुसार कार्य करें



