कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के परवाड़ी गांव में 18 कमरों वाला लकड़ी का मकान राख।

सुबह दस बजे अचानक भड़की आग, करोड़ों का नुकसान।

इलाके में सड़क सुविधा न होने के कारण नहीं पहुंच सकते अग्निशमन वाहन

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार

(परस राम भारती)

उपमण्डल बंजार में तीर्थन घाटी की दूर दराज ग्राम पंचायत शिल्ली के परबाड़ी गांव में आज सुबह एक आगजनी की घटना सामने आई है। जिसमें लकड़ी से बना 18 कमरों वाला अढ़ाई मंजिला मकान पुरी तरह से जल कर राख हो गया है।

ग्राम पंचायत शिल्ली के उप प्रधान मोहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः करीब 10 बजे अचानक परबाड़ी गांव के श्याम चन्द और चिहुंली देवी पुत्री प्रीमें राम के लकड़ी से बने ढाई मंजिला काष्ठकुंनी शैली से बने मकान में अचानक आग की लपटें उठी, जिसे देख कर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए जिन्होंने आग को काबू करने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि देखते ही देखते 18 कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया।

हालांकि इस आगजनी की घटना में किसी भी जानी नुकसान का होना नहीं पाया गया है लेकिन मकान के 18 कमरे पूरी तरह से जल कर राख हो गए हैं। आगजनी के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद न थे जो सभी अपने अपने दैनिक कार्यों के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना बतलाया जा रहा है।

आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं जो आगजनी के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस आगजनी की घटना से श्याम चन्द और चिहुंली देवी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस आगजनी की घटना के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही उचित मुआवजा राशि दी जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 10 साल के अंतराल में यहां पर आगजनी की अनेकों घटनाएं हो चुकी है, इलाके में अभी तक सड़क सुविधा ना होने के कारण यहां अग्निशमन वाहन भी नहीं पहुंच सकते है। इसी स्थिती में ग्रामीणों को भारी जानी माली नुकसान झेलना पड़ता है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now