कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बेरोजगारी, महंगाई ,महिला हिंसा,किसान,मजदूरों और आम जनता के मुद्दों को लेकर सम्मेलन में 6 प्रस्ताव पारित-होतम सिंह सोंखला

कहा-जनता के विभिन्न मुद्दों को लेकर 28 नवंबर को शिमला में होगी बड़ी रैली

कुल्लू जिला में भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 2 दिवसीय सम्मेलन हुआ संपन्न
न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय अशोक भवन में भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 2 दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता राज्य सचिव डॉक्टर ओंकार शाद और राज्य सचिवालय सदस्य प्रेम गौतम मौजूद रहे।इस सम्मेलन मे जिला भर के पांच दर्जन सदस्यों ने भाग लिया और दो दिनों तक जनता के ज्वलनशील मुद्दों को लेकर चर्चा की और सम्मेलन में बेरोजगारी महंगाई महिला हिंसा किसान और मजदूर सहित आम जनता के विभिन्न मुद्दों को लेकर 6 प्रस्ताव पारित किया
भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव गौतम सिंह सांखला ने कहा कि कुल्लू जिला में दो दिवसीय सम्मेलन आज संपन्न हुआ है उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 6 प्रस्ताव पारित किया है जिसमें बेरोजगारी महंगाई महिला हिंसा किसानों और मजदूर की समस्याओं और स्थानीय जनता की सड़क शिक्षा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर इस सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुल्लू जिला में विभिन्न मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा उन्होंने कहा कि भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी आने वाले समय में बड़े राजनीतिक दल के रूप में उबड़कर आएगा उन्होंने कहा कि राज्य का सम्मेलन 28 से 30 नवंबर को शिमला के अंदर होगा जिसमें कुल्लू जिला से 40 से अधिक पदाधिकारी और 28 नवंबर को शिमला में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर भी कुल्लू जिला से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शिमला में विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now