आबकारी एवं कराधान विभाग कल्लू की टीम ने आधी रात को अवैध शराब की खेप की बरामद – मनोज डोगरा
कहा-ट्रक में 152 पेटियां अवैध शराब की नाकाबंदी के दौरान जब्त की
आबकारी एवं कराधान विभाग कल्लू की टीम ने आधी रात को अवैध शराब की खेप की बरामद
ट्रक में 152 पेटियां अवैध शराब की नाकाबंदी के दौरान जब्त की
कुल्लू पुलिस की टीम मामलें में कर रही जांच पड़ताल
एंकर
कुल्लू जिला में आबकारी व कराधान विभाग कुल्लू द्वारा बजौरा (हाट) फोरलेन में ट्रक से 152 पेटियां अवैध शराब काक बरामद की है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने रात करीब 3:00 बजे मण्डी से कुल्लू की तरफ आने वाली एक गाड़ी नम्बर HP67A-3300 को चैकिंग के लिए रोका तो चालक ने अपना नाम सुरेश कुमार (47 वर्ष) पुत्र स्व0 श्री कर्म चन्द गांव व डाकघर चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर रहने बाला है। जो उपरोक्त गाड़ी में चैकिंग के दौरान कुल *152 पेटियां बीयर (1822 बोतलें)* बरामद की गई। जिनमें 36 पेटी (432 बोतलें) मार्का किंगफिशर बीयर व 116 पेटी (1390 बोतलें) मार्का टूबर्ग बियर पाई गई। इस संदर्भ में उपरोक्त आरोपी चालक सुरेश कुमार के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना भुंतर में अभियोग दर्ज किया गया है तथा अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।
आबकारी एवं कराधान विभाग जिला कुल्लू के उपायुक्त मनोज डोगरा ने कहा कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है उन्होंने कहा कि बीती रात आबकारी एवं कराधान विभाग की विशेष निरीक्षण टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर जीवन के नेतृत्व में रात करीब 3:00 बजे के आसपास नाकाबंदी में शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 152 पेटी अवैध शराब की बरामद की जिसमें टुवर्ग और किंगफिशर बियर की पत्तियां बरामद की उन्होंने कहा कि उसमें सेल का पंजाब लिखा गया था । उन्होंने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कर मामला में छानबीन की मांग की है उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से जितने भी अवैध शराब की तस्करी की जा रही है उसे सरकार के राज्य सबको नुकसान हो रहा है और दूसरा शराब असली है या नकली जिसे जान माल को भी नुकसान हो सकता है उन्होंने कहा कि सारी शराब की पेटियां पुलिस में फिर के बाद सौंप दी है मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।



