कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू ढालपुर अस्थाई मार्किट में गर्म कपड़ों क़ी खरीददारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

बाहरी राज्यो के कारोबारियों में ढीला कारोबार से छाई मायूसी

बाहरी राज्यों के कारोबारी ख़र्चा पूरा करने के लिए बेच रहे सस्ता सामान
न्यूज मिशन

कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर मैदान की अस्थाई मार्केट में लोग जरूरत के सामान की जमकर खरीदारी कर रहे हैं ऐसे में ज्यादातर लोग सर्दियों के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे है। दशहरा उत्सव बाहरी राज्यों से पहुंचे हजारों कारोबारी की माने तो इस बार व्यापार में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है एक तरफ जहां दशहरा उत्सव समिति के द्वारा स्टॉल महंगे दाम पर दिए गए हैं वहीं दूसरी तरफ स्लॉट में खर्चा पूरा करने के लिए कारोबारी सस्ते दर पर सामान बेचकर खर्चा पूरा कर रहे हैं ऐसे में कारोबारी की माने तो इस वर्ष कारोबार ढीला रहा जिसके चलते खर्चा भी पूरा करना मुश्किल हो गया है ज्यादातर कारोबारी की माने तो दशहरा उत्सव में जिस उम्मीद के साथ कारोबार करने आए थे उसमें निराशा ही हाथ लगी है। कारोबारी को अभी भी उम्मीद है कि आने वाले एक सप्ताह कारोबार में कुछ तेजी आएगी तो फायदा होगा अन्यथा इस बार कारोबारी को जब से ही पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
उत्तराखंड से आए कारोबारी मोहम्मद सलीम ने कहा कि मार्केट में ज्यादातर गर्म कपड़ों का सामान बेचने के लिए आए हैं लेकिन इस बार पिछले सालों की मुकाबले कम ढीला रहा है जिससे ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि इस बार कमेटी की तरफ से स्टॉल के दाम भी बढ़ाए गए हैं और स्टॉल का खर्चा भी बढ़ने से कारोबारी को परेशानियों का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि दुकान का खर्चा पूरा करने के लिए सामान सस्ता बेच रहे हैं।
चंबा से आए कारोबारी सुमित कुमार ने कहा कि जिस उम्मीद से दशहरा उत्सव में व्यापार करने के लिए आए थे उन्होंने कहा कि वह सुमित पर पूरी तरह से नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां स्टॉल के दाम महंगे हुए वहीं दूसरी तरफ ग्राहक को ज्यादा महंगा भी नहीं भेज सकते हैं और सस्ता भी नहीं भेज सकते हैं और उन्होंने कहा कि ऐसे में समझ में नहीं आ रहा है कि लोग तो आ रहे हैं लेकिन खरीदारी में रुचि नहीं दिख रहे हैं जिससे कारोबारी को ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि सर्दियों के ज्यादातर कपड़े मेले में बिकते थे लेकिन इस बार जिस तरह से यहां पर मार्केट लगाई गई है उसे मार्केट में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि आने वाले चार-पांच दिनों में कारोबार पड़ेगा जिससे व्यापारियों को फायदा होगा
कारोबारी विकास कुमार ने कहा कि दशहरा उत्सव में कारोबारी इसलिए रुचि लेता है कि यहां पर काम करने के लिए ज्यादा समय मिलता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से मार्केट ठंडी होने के कारण कारोबार में बढ़ोतरी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि व्यापारी बाहर से अपने परिवार से दूर रहकर पैसा कमाने के लिए यहां पर पहुंचता है लेकिन जिस प्रकार यहां पर ज्यादातर काम नहीं हुआ है उसके चलते व्यापारियों को मायूसी हाथ लगी है उन्होंने कहा की उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ व्यापार में बढ़ोतरी होगी जिससे उनके कारोबार को बढ़ावा मिलेगा
स्थानीय निवासी भुवनेश्वर कुमार शर्मा ने कहा कि दशहरा उत्सव में समान महंगा मिल रहा है जिसके चलते आम लोगों को महंगा सामान मिलने से परेशानी हो रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महंगा सामान मिल रहा है उसे बाहरी राज्यों के कारोबारी को स्टॉल महंगे दाम पर मिले हैं जिसके चलते सामान भी महंगा बेच रहे हैं उन्होंने कहा कि लोग खरीदारी तो कर रहे हैं लेकिन समान महंगा होने से कुछ सामान लोगों के पहुंच से दूर हो रहा है इसलिए सरकार और प्रशासन को सोचना चाहिए और कारोबारी को कुछ रियाज देनी चाहिए ताकि लोगों को भी सामान सस्ते दाम पर मिल सके।
मनाली जगत सुख के स्थानीय निवासी प्रेम लाल शर्मा ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए लगी स्थाई मार्केट में परिवार के साथ खरीदारी के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं आने वाले समय में सर्दियों का सीजन शुरू होगा जिससे लोग जैकेट स्वेटर रजाई कंबल सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर सामान भी सस्ते दर पर मिलता है इसलिए लोग खरीदारी में रुचि दिखाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now